समाजवादी मुलायम सिंह यादव की शानदार बर्थ-डे पार्टी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को बधाई दी है। उन्होंने मुलायक के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें 75वें जन्मदिवस की शुभकामना दी है।
रामपुर, जागरण संवाददाता। सपा मुखिया और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन शाही अंदाज में मनाया जा रहा है। इसके लिए जौहर यूनिवर्सिटी में तारीख बदलते ही भव्य आयोजन के साथ रात 12 बजे केक काटा गया। इसके साथ ही सभी बोल उठे -हैप्पी बर्थडे नेताजी। इससे पहले शुक्रवार देर रात मुलायम सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ रामपुर की सजावट को भी घूमकर देखा।
इस बार जौहर यूनिवर्सिटी में हुए कार्यक्रम में एक साथ कई मकसद पूरे किए गए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का काफिला शाम को पांच बजे यूनिवर्सिटी पहुंच गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यकम हुए। मशहूर फनकारों ने गजल सुनाकर लोगों का दिल खुश कर दिया, जिसके बाद जन्मदिन पर केक काटने की तैयारी हुई। नेताजी 75 साल के हो गए, इसलिए केक भी 75 फुट का तैयार किया गया। मुलायम सिंह ने यूसेफ में बना केक काटा और कैबिनेट मंत्री आजम खां को खिलाया। फिर आजम खां ने मुलायम सिंह को केक खिलाया। इसके बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विधानसभा माताप्रसाद पांडेय, कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने भी मुलायम सिंह को केक खिलाकर बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को बधाई दी है। उन्होंने मुलायम के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें 75वें जन्मदिवस की शुभकामना दी है।
तस्वीरों में देखिए समाजवादी मुलायम के बर्थ-डे का जश्न