गुजरात में कांग्रेस निकालेगी किनारा बचाओ बोट यात्रा
यह यात्रा पूर्व गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोधवाडिया के नेतृत्व में होगी। वे मछुआरा समुदाय के नेताओं के साथ यात्रा करेंगे।
गांधीनगर, जेएनएन। गुजरात कांग्रेस ने घोषणा की है कि वह गुजरात के तट पर रहने वाले हाशिए के समुदायों के मुद्दों को उठाने के लिए 3 मई को अपनी पहली 'किनारा बचाओ बोट यात्रा' निकालेगी। कांग्रेस की यह यात्रा राज्य के 1,600 किलोमीटर के समुद्र तटीय इलाकों से होकर गुजरेगी। यात्रा तीन मई से शुरू हो होकर 12 मई तक जारी रहेगी।
राज्य कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी कच्छ में मांडवी से किनारा बचाओ बोट यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। गुजरात में हाल ही में नियुक्त किए गए कांग्रेस प्रभारी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस यात्रा में भाग लेंगे।
यह यात्रा पूर्व गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोधवाडिया के नेतृत्व में होगी। वे मछुआरा समुदाय के नेताओं के साथ यात्रा करेंगे। राज्य के 1600 किमी लंबी समुद्र तट पर सभी बड़े बंदरगाहों पर सार्वजनिक सभाओं को भी संबोधित किया जाएगा। यात्रा के दौरान मोधवाडिया प्रदूषण और औद्योगीकरण से हो रहे मछुआरों को नुकसान का मुद्दा उठाएंगे।
यह भी पढ़ेंः जनता परिवार के आयोजन में दिखेगी विपक्षी एकता की पहली झलक
यह भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में ममता के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं: भाजपा