Move to Jagran APP

वर्ष 2016 में हुए 15 आतंकी हमलों में देश की सेना ने गंवाए 68 जवान

सुभाष भामरे के मुताबिक, वर्ष 2014 और 2015 में आतंकी हमलों की क्रमश: 10 और 11 घटनाएं सामने आई थीं।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Fri, 17 Mar 2017 09:16 PM (IST)Updated: Fri, 17 Mar 2017 10:50 PM (IST)
वर्ष 2016 में हुए 15 आतंकी हमलों में देश की सेना ने गंवाए 68 जवान
वर्ष 2016 में हुए 15 आतंकी हमलों में देश की सेना ने गंवाए 68 जवान

नई दिल्ली, प्रेट्र। सेना पर आतंकी हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। खासकर पिछले दो वर्षो में काफी वृद्धि हुई है। रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने शुक्रवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि 2016 में सेना पर 15 आतंकी हमले हुए जिसमें 68 जवान शहीद हो गए। उन्होंने सैन्य भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की भी जानकारी दी।

loksabha election banner

सुभाष भामरे के मुताबिक, वर्ष 2014 और 2015 में आतंकी हमलों की क्रमश: 10 और 11 घटनाएं सामने आई थीं। इस साल 15 मार्च तक सेना पर तीन बार आतंकी हमले हो चुके हैं। पिछले दो वर्षो में आतंकी हमलों में शहीद होने वाले जवानों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। वर्ष 2015 में 67 और 2016 में 68 जवानों की जान चली गई। जबकि, वर्ष 2014 में 38 जवान शहीद हुए थे। इस साल अब तक 13 जवानों की जान जा चुकी है।

सैन्य भर्ती परीक्षा का पर्चा लीक होने के बाद सरकार ने इसे ऑनलाइन करने की हरी झंडी दे दी है। भामरे ने बताया कि पुणे जोन में पेपर लीक होने के बाद सरकार ने ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा को मंजूरी दे दी है। साथ ही मामले की सीबीआइ जांच के आदेश दिए गए हैं।

रेलकर्मियों की लापरवाही से हुई 64 दुर्घटनाएं

रेलकर्मियों की लापरवाही से 64 रेल दुर्घटनाएं हुई। 1 अप्रैल, 2016 से 28 फरवरी, 2017 तक कुल 99 रेल दुर्घटनाएं हुई। रेलवे राज्यमंत्री राजन गोहाई ने शुक्रवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी।

सिजेरियन प्रसव पर रोक लगाने के निर्देश

केंद्र सरकार ने सिजेरियन प्रसव की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए राज्यों को निजी स्वास्थ्य केंद्रों का प्रिसक्रिप्शन ऑडिट कराने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने शुक्रवार को लोकसभा में बताया कि राज्यों को क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत निजी केंद्रों का निश्चित अवधि में ऑडिट कराने को कहा गया है। मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ब्रेस्ट मिल्क बैंक पर राष्ट्रीय स्तर पर दिशा-निर्देश बनाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: आयकर विभाग की सुस्ती बनी कालेधन से जंग में अड़चन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.