Move to Jagran APP

दूरदर्शन का आधुनिकीकरण करेगी सरकार

सरकार ने दूरदर्शन को आधुनिक बनाने के लिए कदम उठाए हैं। दूरदर्शन को बेहतर बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजी और नये लोगों को भर्ती की गयी है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Fri, 29 Apr 2016 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 29 Apr 2016 08:48 PM (IST)
दूरदर्शन का आधुनिकीकरण करेगी सरकार

नई दिल्ली, प्रेट्र। सरकार ने दूरदर्शन समाचार चैनल और मनोरंजन चैनलों के आधुनिकीकरण के लिए कई कदम उठाए हैं। इन सभी सरकारी चैनलों को नवीनतम तकनीकों से लैस किया गया है। साथ ही नई प्रतिभाओं को लाने और क्षेत्रीय ब्यूरो को मजबूत करने का भी काम किया गया है।

loksabha election banner

नई प्रतिभाओं को दी जा रही नौकरी, वेतन भी बढ़ाए गए

लोकसभा में शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यव‌र्द्धन राठौर ने बताया कि यह देखा गया है कि डीडी न्यूज केवल समाचार और संपूर्ण समाचार देता है। जिसे देश भर में बड़े पैमाने पर जनता देखती है। इसलिए दूरदर्शन के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया जारी है। नई तकनीक लाई गई और लोगों का वेतन बढ़ाया गया है।

यह भी पढ़ें - अब स्मार्टफोन पर मुफ्त में देखा जा सकेगा दूरदर्शन

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने एक सवाल के दौरान कहा कि लोगों को जब निजी समाचार चैनल देखते हुए सिरदर्द होने लगता है तो वह सरकारी डीडी न्यूज लगा लेते हैं। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री राज्यव‌र्द्धन राठौर ने बताया कि सरकार जल्दी ही एक नई मनोरंजन नीति के तहत कई स्लॉट बेचेगी। ताकि अधिकाधिक मनोरंजक कार्यक्रमों का प्रसारण हो सके।

क्रिकेट मैचों के प्रसारण को अधिकाधिक महत्व दिए जाने की भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर उन्होंने कहा कि जल्द एक कबड्डी लीग शुरू किया जाएगी और इसे डीडी किसान चैनल पर दिखाया जाएगा। राठौर ने कहा कि दूरदर्शन ने हाल ही में देश के लोकसंगीत पर एक रियालिटी शो दिखाया है। यह बहुत प्रसिद्ध हुआ और उसके बाद कई निजी चैनलों ने भी इससे मिलते-जुलते कार्यक्रम दिखाने शुरू कर दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.