Move to Jagran APP

नेहरू संग्रहालय का स्वरूप बदलेगी सरकार, कांग्रेस का विरोध

सरकार गांधी स्मृति और नेहरू स्मारक संग्रहालय समेत 39 संस्थानों को नया स्वरूप देगी। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यवस्था समेत आधुनिक भारत की झलक पेश की जाएगी। कांग्रेस ने बदलाव के प्रयासों को कुत्सित और अपमानजनक बता कर इसकी तीखी आलोचना की है। केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने बताया

By Murari sharanEdited By: Published: Wed, 02 Sep 2015 09:40 PM (IST)Updated: Thu, 03 Sep 2015 02:09 AM (IST)
नेहरू संग्रहालय का स्वरूप बदलेगी सरकार, कांग्रेस का विरोध

नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। सरकार गांधी स्मृति और नेहरू स्मारक संग्रहालय समेत 39 संस्थानों को नया स्वरूप देगी। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यवस्था समेत आधुनिक भारत की झलक पेश की जाएगी। कांग्रेस ने बदलाव के प्रयासों को कुत्सित और अपमानजनक बता कर इसकी तीखी आलोचना की है।

loksabha election banner

केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने बताया कि इन संस्थानों को समकालीन झलक देकर अधिक उद्देश्यपूर्ण बनाया जाएगा। गांधी स्मृति, ललित कला अकादमी और नेहरू संग्रहालय में बदलाव लाकर इनके कामकाज को सुचारू बनाया जाएगा। इसके तहत संग्रहालय में नेहरू से जुड़ी सामग्री के अतिरिक्त इसरो के मंगल अभियान से लेकर सरकार के स्मार्ट शहर अभियान तक की सभी उपलब्धियों से जुड़ी जानकारी रखी जाएगी। संग्रहालय में भारतीय लोकतंत्र के विकास पर प्रकाश डालने के साथ ही उसकी जीवंत यात्रा को लेकर महत्वपूर्ण घटनाओं व पड़ाव को भी यहां जगह दी जानी है। संग्रहालय की पुनर्निर्माण की बाबत सरकार ने दस करोड़ रुपये का आवंटन भी किया है।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार नेहरू संग्रहालय व पुस्तकालय की छवि और मौलिक भावना को बदलना चाहती है। सरकार के इस प्रयास की कांग्रेस निंदा करती है और ऐसे किसी भी प्रयास का विरोध करेगी। सुरजेवाला ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में अपनी किसी विरासत को न पाने के कारण आरएसएस और भाजपा स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को बदलने में लगे हुए हैं।

कांग्रेस की नाराजगी राजग सरकार के नेहरू संग्रहालय को ज्यादा 'समकालीन' बनाने के प्रस्ताव पर सामने आई है। दरअसल सरकार इसे प्रशासनिक संग्रहालय के रूप में विकसित करना चाह रही है। कांग्रेस ने इसे 'सनक से भरा' कदम करार दिया है। नेहरू संग्रहालय समिति के सदस्य व पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह भाजपा सरकार की चाल है। रमेश ने कहा, आरएसएस ने आजादी की लड़ाई में कभी हाथ ही नहीं बंटाया, तो वे लोग तो म्यूजियम का स्वरूप बदलेंगे ही।

संस्कृति मंत्री शर्मा ने कांग्रेस की आपत्तियों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि नेहरू और उनके विचारों को कमतर करने की योजना नहीं है। नेहरू संग्रहालय के लिए हमारी योजना उसके भवन, ऑडिटोरियम और लाइब्रेरी को नया रूप देने की है। ताकि अधिक शोधकर्ता इसका उपयोग कर सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.