Move to Jagran APP

मालगाड़ी पर चढ़ी गोरखधाम एक्सप्रेस, 17 की मौत

गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड के चुरेब स्टेशन पर सोमवार सुबह भीषण ट्रेन हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर आ रही गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन ट्रैक न बदलने के कारण पहले से खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। गोरखधाम एक्सप्रेस के आगे के पांच डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए। हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 100 के करीब घायल हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने कैबिनेट सचिव को घायलों की समुचित चिकित्सा के इंतजाम के निर्देश दिए हैं।

By Edited By: Published: Mon, 26 May 2014 11:57 AM (IST)Updated: Tue, 27 May 2014 01:56 AM (IST)
मालगाड़ी पर चढ़ी गोरखधाम एक्सप्रेस, 17 की मौत

संत कबीर नगर, जागरण संवाददाता। गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड के चुरेब स्टेशन पर सोमवार सुबह भीषण ट्रेन हादसा हो गया। दिल्ली से गोरखपुर आ रही गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन ट्रैक न बदलने के कारण पहले से खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। गोरखधाम एक्सप्रेस के आगे के पांच डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए। हादसे में 17 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 100 के करीब घायल हैं। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। मोदी ने कैबिनेट सचिव को घायलों की समुचित चिकित्सा के इंतजाम के निर्देश दिए हैं।

loksabha election banner

दिल्ली से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस बस्ती (उप्र) स्टेशन से प्रात: लगभग दस बजे खलीलाबाद के लिए रवाना हुई। बस्ती से लगभग बीस किलोमीटर दूर चुरेब स्टेशन के आउटर से उसे सिग्नल भी मिल गया, लिहाजा ट्रेन अपनी गति से आगे बढ़ती रही। जिस ट्रैक पर गोरखधाम थी, उसी पर चुरेब स्टेशन पर पहले से मालगाड़ी खड़ी थी। यह देखकर चालक ने ट्रेन को रोकने की कोशिश की लेकिन गति तेज होने के कारण वह मालगाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोरखधाम के आगे के पांच डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए। इसमें से तीन डिब्बे ट्रैक से दूर जाकर पलट भी गए। हादसा होते ही कोहराम मच गया। भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को बाहर निकाला गया। घटना के आधा घंटे बाद पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया गया। हादसे में 17 यात्रियों मरने की सूचना है, जबकि जिला प्रशासन ने फिलहाल 11 यात्रियों के मरने की पुष्टि की है। घायलों की संख्या 100 के ऊपर है। इसमें से 81 खलीलाबाद स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। गंभीर मरीजों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

मृतक आश्रित को छह लाख की सहायता

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के लिए 50 हजार रुपये का एलान किया है। रेलवे भी घटना में मारे गए लोगों को एक लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देगा।

अहमद हसन व राजकिशोर पहुंचे

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन व लघु सिंचाई व पशुपालन मंत्री राजकिशोर सिंह दोपहर दो बजे मौके पर पहुंचे। दोनों मंत्रियों ने ग्रामीणों के सहयोग के लिए साधुवाद दिया।

कई ट्रेनों का रूट बदलाअवध एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, बाघ एक्सप्रेस, बांद्रा एक्सप्रेस का रूट बदला है। लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी बस्ती तक चलेगी।

शिनाख्त के बाद प्रशासन द्वारा जारी 17 में से छह मृतकों की सूची

1. बस्ती में रेलवे गेटमैन विष्णु दयाल (38) ग्राम बनकटवा, खलीलाबाद, संतकबीर नगर।

2. निरंजन दुबे (18), सैनुआ लोटन कोतवाली, सिद्धार्थनगर।

3. जयपाल सिंह (30), ग्राम ककराखोर, थाना बेलीपार, गोरखपुर।

4. सुरेंद्र (28), ग्राम नौगो मेहदावल, संतकबीर नगर।

5. सागर (5), लुम्बनी, नेपाल।

6. रेलकर्मी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव (48), ग्राम छतौनी थाना जैतपुर, बाराबंकी।

घायलों की सूची

1. शाहिद खान, सैयद नगर सिविल लाइन, अलीगढ़।

2. परवेज खान, कवारसी मलाकानगला नई आबादी, अलीगढ़।

3. मुन्ना खान, कवारसी मलाकानगला, अलीगढ़।

4. सुनील कुमार यादव, कालावन, गौरीबाजार, देवरिया।

5. लल्लन मुंडन, बहादुर थाना गोदरी थगड़िया, बिहार।

6. कुमारी संतबलि, मनोहर टोला गुलरिहा बाजार, गोरखपुर।

7. खुशी कुमारी थापा, रामपुर, पालपा, नेपाल।

8. छोटेलाल प्रसाद, आदर्श लक्ष्मी बिहार, प्रेम नगर, दिल्ली।

9. अनीता, सिधावल, पिपराइच, गोरखपुर।

10. सुभामी, सिधावल पिपराइच, गोरखपुर।

11. विक्की, नांगलोई प्रेमनगर, दिल्ली।

12. बारामंजू, रघुनाथपुर, पोस्ट हरपुर बुदहट, गोरखपुर।

13. अनिल, ग्राम मटोवर हाफरा टोला, मेरठ।

14. रामनयन, पिपराइच, गोरखपुर।

15. चंदन माथुर, ग्राम मडुअर थाना कोडहा, कटिहार, बिहार।

16. सोहरती ग्राम पामा थाना लुंबिनी रूपनदेही।

17. राधामोहन ग्राम-पोस्ट भोपुर, टोडाभीम करौली, राजस्थान।

18. कल्पना, ग्राम मठिया पोस्ट तरयापार, संतकबीर नगर।

19. बृजेश कुमार, ग्राम रानीपुर, पड़हवा थाना पनियरा, महराजगंज।

20. रामू चौहान, रानीपुर, पड़हवा थाना पनियरा, महराजगंज।

21. ऊषा, रामपुर, पालपा, नेपाल।

22. चौपी, रामपुर, पालपा, नेपाल।

23. इंद्रबहादुर थापा, रामपुर, पालपा, नेपाल।

24. संतरी साहनी, ग्राम आमा थाना लुंबिनी रूपनदेही, नेपाल।

25. बच्चन यादव, ग्राम चंदरहा, रूपवलिया थाना बधवरिया, बेतिया बिहार।

26. किशन, ग्राम कठवतिया, थाना मोतीपुर, बहराइच।

27. संत शरण, पिपराइच, रामपुर कारखाना, देवरिया।

28. दीनानाथ, परसौनी, झंगहा, गोरखपुर।

29. अनिल कुमार गुप्ता, देवरिया बाबू, जोलहापंट्टी, रामकोला, कुशीनगर।

30. संजय कुमार जायसवाल, गड़हीचक, जहरूल्ला, थाना जमनिया, गाजीपुर।

31. सतीश कुमार मिश्र, बूंदी, घोसीपारी, खेसरहा, सिद्धार्थनगर।

32. लक्ष्मी नारायण, आलमबाग, थाना कृष्णानगर, लखनऊ।

33. चंदा, जमुनियां, अहमदनगर, चक्सा हुसैन, गोरखपुर।

34. फूला, ग्राम आमा पौसिया, लुंबिनी, नेपाल।

35. किरन, ग्राम-थाना मैरवां, सीवान बिहार।

36. मिथिलेश पाल, ग्राम छुंट्टी बेला, औरंगाबाद, बिहार।

37. रवींद्र, ग्राम लोहरौली, ठूंठीबारी, महराजगंज।

38. काला देवी, बेलहावर्ड, थाना महरसी, सहरसा, बिहार।

39. आशीष पाठक, ग्राम पिपरावास, थाना मलिक परसा, महराजगंज।

40. अशोक तिवारी, मटुक छया, थाना पचरुखी, सिवान, बिहार।

41. राकेश प्रसाद, मनपुर, जंगल खदही, कसया, कुशीनगर।

42. ओमप्रकाश, आरजेडी 29 पाट-3 जयंत कॉलोनी उत्तम नगर, नई दिल्ली।

43. रजनी, ग्राम पकड़ी, गोला गोरखपुर।

44. कृष्णदेव कुशवाहा, ग्राम-पोस्ट रायबारी, थाना-भटनी, देवरिया।

45. पप्पू यादव, ग्राम-पोस्ट कोटवा, पूर्व चंपारण, मोतिहारी, बिहार।

46. शिवम, मैरवां, सीवान, बिहार।

47. अनिल कुमार मोदनवाल, मैरवां, सीवान, बिहार।

48. माया देवी, रामपुर, थाना पालपा रामपुर, पालपा, नेपाल।

49. सजीबुन्निशां, एकला नंबर दो- मनोहर टोला, गुलरिहा, गोरखपुर।

50. मो. सुलेमान, एकला नंबर दो- मनोहर टोला, गुलरिहा, गोरखपुर।

51. मुन्ना, ग्राम पिपहाड़ी, पोस्ट सिरसिया, थाना बाधा, बेतिया, बिहार।

52. सलमा खातून, एकला नंबर दो- मनोहर टोला, गुलरिहा, गोरखपुर।

53. मुनीर अहमद खान, कोटवकील, खलीलाबाद, संतकबीर नगर।

54. आशीष मिश्र, सिद्धार्थनगर।

55. रवींद्र कुमार, लोहरौली, ठूंठीबारी, महराजगंज।

56. सोनू, महापार, निचलौल, महराजगंज।

57. ओमी, कैथल, हरियाणा

58. हरि राय, कासपंट्टी, छपरा, बिहार।

59. दुर्गेश, मोतीहारी, बिहार।

60. रामजन, चिलुआताल मानीराम, गोरखपुर।

61. मुहम्मद अकरम, टिकुनिया, लखीमपुर खीरी।

62. मुहम्मद पप्पू, टिकुनिया, लखीमपुर खीरी।

63. मुहम्मद असलम, टिकुनिया, लखीमपुर खीरी।

64. राधिका, रविपुर, महराजगंज।

65. रीना, उत्तम नगर, दिल्ली।

66. रमावती, गंगा देवरिया खलीलाबाद, संतकबीर नगर।

67. सुनीता, आनंद नगर, महराजगंज।

68. सौरभ यादव, आनंद नगर, महराजगंज।

69. रामरतन यादव, आनंद नगर, महराजगंज।

70. विशाल, पलपा, नेपाल।

71. सरवन बहादुर, पलपा, नेपाल।

72. महेंद्र सिंह, खलीलाबाद, संतकबीर नगर।

73. अजय कुमार, नौका गांव, बलिया।

74. महेश, सांई धाम मैरवां, बिहार।

75. सचिन, बलिया।

76. प्रियंका, सिकंदरपुर, बलिया।

77. संतोष, सिकंदरपुर, बलिया।

78. राहुल पासवान, बिहार।

79. किशन, मोती पार, बहराइच।

80. हनुमान, सिरसा, हरियाणा।

81. किसमावती, पिपराइच, गोरखपुर।

82. इंदु, छपरा, बिहार।

83. चांदमती, रूपमदेही, नेपाल।

84. राजेंद्र, सीतामढ़ी, बिहार।

85. रामसजीवन उपाध्याय, कोतवाली, बस्ती।

86. सामादेव, रायबारी, देवरिया।

87. रुखसाना खातून, छपरा, बिहार।

88. अशोक, महराजगंज, फरेंदा।

89. उमेश गुप्ता, महराजगंज।

हेल्पलाइन नंबर :

गोरखपुर: 0551-2204893, 0551-2465937

लखनऊ: 0522-6265692, 0522-2635639

कमर्शियल कंट्रोल नंबर : 0522-2288890

उत्तर रेलवे : 9794830974

नई दिल्ली : 1072, 011-23341074, 011-23342954

रोहतक : 09717632785

बीकानेर : 0151-2544764

हिसार : 01662- 272953

भिवानी : 01664- 243565

इस भीषण दुर्घटना की तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें

पढ़ें: परसाखेड़ा में ब्लॉक से ठहरी ट्रेनों की रफ्तार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.