असम-नगालैंड सीमा पर स्थिति नियंत्रण में
असम-नगालैंड सीमा स्थित गोलाघाट जिले के ¨हसा प्रभावित क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में होने पर अनिश्चितकालीन कर्फ्यू में शुक्रवार सुबह से 12 घंटे की ढील जे दी गई है। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल और कोई घटना नहीं हुई, इसलिए जिले के उरियमघाट में कर्फ्यू हटा दिया गया है। हालांकि सुरक्षाबलो
गोलाघाट। असम-नगालैंड सीमा स्थित गोलाघाट जिले के ¨हसा प्रभावित क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में होने पर अनिश्चितकालीन कर्फ्यू में शुक्रवार सुबह से 12 घंटे की ढील जे दी गई है। जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल और कोई घटना नहीं हुई, इसलिए जिले के उरियमघाट में कर्फ्यू हटा दिया गया है। हालांकि सुरक्षाबलों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा है।
गत बुधवार को ¨हसक प्रदर्शन के बाद क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया था, लेकिन गुरुवार को स्थिति नियंत्रित होने पर चार घंटे की ढील दी गई। शुक्रवार को क्षेत्र में पूरी तरह शांति रही, जिससे कर्फ्यू 12 घंटों के लिए हटा दिया गया। इससे पहले सात संगठनों द्वारा प्रदेश में अनिश्चितकालीन बंद की घोषणा के चलते पुलिस-प्रशासन में खलबली मची हुई थी, लेकिन समझाने पर संगठनों ने बंद को हटा लिया है।
इस दौरान प्रदेश भर में मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पुतले फूंके गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गोगोई सीमा क्षेत्र पर रहने वाले प्रदेशवासियों की सुरक्षा करने में नाकाम रहे हैं।
इस बीच, मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा कि ¨हसा प्रभावित परिवारों को पर्याप्त सहायता व मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस फाय¨रग में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच लाख व घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। ¨हसा में मारे गए नौ लोगों के परिवारों को भी आठ-आठ लाख रुपये देने की घोषणा की।