गोवा : इस साल मानसून में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद
जून और सितंबर के बीच की अवधि के लिए गोवा एक बीच डेस्टिनेशन पर्यटन के लिए पूरे देश और विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है।
पणजी (प्रेट्र)। पिछले साल मॉनसून के दौरान गोवा में पर्यटकों की संख्या में 55 फीसद की वृद्धि दर्ज की गई थी। इस साल मानसून में भी गोवा पर्यटन विभाग इजाफे की उम्मीद कर रहा है। राज्य पर्यटन विभाग ने पिछले साल जून और सितंबर के बीच ये आंकड़े प्रकाशित किये थे। राज्य पर्यटन निदेशक मेनिनो डिसूजा ने बताया, "आक्रामक बाजारवाद के साथ, गोवा में मानसून जो ऑफ-सीजन हो गया था वह अपने असली रुप में आ चुका है।" उन्होंने कहा कि 2013 में पिछले दशक में दर्ज पर्यटकों की संख्या में 10 से 12 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। 2014 में 18 प्रतिशत की वृद्धि, 2015 में 23 प्रतिशत और 2016 में 55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। मालूम हो कि, जून और सितंबर के बीच की अवधि के लिए गोवा एक बीच डेस्टिनेशन पर्यटन के लिए पूरे देश और विदेशों में भी काफी प्रसिद्ध है।
गोवा में 105 किलोमीटर लंबा समुद्र तट खंड है, जो पिछले कई दशकों से लाखों देशी और विदेशी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता आ रहा है। डिसूजा ने कहा कि मानसून पर्यटन में वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए होटलों में विशेष पैकेज की पेशकश जारी है साथ ही मानसून से संबंधित गतिविधियां भी बढ़ गई हैं, जिसके अंतर्गत पर्यटन विकास निगम ने ट्रैकिंग, मानसून फेस्ट, विशेष मानसून व्यंजनों, सुरम्य स्थान के दौरे, बाइकिंग, झरना का दौरा और अन्य चीजों की तरफ लोगों को आकर्षित कर रहे हैं।
तेजस और महाराजा एक्सप्रेस जैसी नई ट्रेन सेवाओं की शुरूआत भी पड़ोसी राज्यों से पर्यटकों को यहां लाने में मदद करेगी। निदेशक ने एक वेबसाइट के हालिया सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा कि 2017 के लिए भारतीय यात्रियों में गोवा को भारत के सबसे लोकप्रिय मानसून यात्रा गंतव्य के रूप में घोषित किया गया, उन्होंने कहा कि, गोवा भी सप्ताहांत की छुट्टियां बिताने के लिए देशवासियों का फेवरेट स्थान है।
यह भी पढ़ें : मनोहर पर्रिकर ने कहा- अवैध खनन मामले में हो सकती है सीबीआइ जांच