ब्रिटिश पर्यटक स्कारलेट मौत केस के दोनों आरोपी अदालत से बरी
अंजुना बीच पर ब्रिटिश पर्यटक स्कारलेट की मौत मामले गोवा की अदालत ने दोनों आरोपियों को बरी कर दिया है।
पणजी। ब्रिटिश पर्यटक स्कारलेट की मौत के मामले में आज अदालत ने फैसला सुना दिया। अदालत ने दोनों आरोपियों को बरी कर दिया है। गोवा में अंजुना बीच स्कारलेट पर अर्द्धनग्न और क्षत विक्षत शव आठ साल पहले 2008 में मिला था। इस मामले की जांच शुरूआत में गोवा पुलिस ने की थी। बाद में मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। स्क
स्कारलेट की मां ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की मौत हमेशा सालती रहती है। ऐसा लगता है कि उनकी गलती का खामियाजा स्कारलेट को उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि आज फैसले का दिन है। उन्हें सीबीआइ पर पूरा भरोसा है।
2008 में गोवा आई थी स्कारलेट
स्कारलेट अपनी मां और चार भाई-बहनों के साथ 2008 के नवंबर में छह महीनों के लिए गोवा घूमने आई थी।लेकिन18 फ़रवरी को उनकी लाश गोवा के अंजुना समुद्र तट पर अर्धनग्न हालत में पाई गई थी। शुरुआत में गोवा की पुलिस का कहना था कि स्कारलेट दुर्घटनावश समुद्र के पानी में डूब गई थी। मां ने इसे गलत बताते हुए सच सामने लाने का लगातार अभियान चलाया।
स्कारलेट की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि स्कारलेट ने नशा किया था और उसका रेप और फिर बलात्कार हुआ था। हालांकि इस रिपोर्ट में भी मौत की वजह समुद्र में डूबना ही बताया गया था। इस केस में दो लोगों पर हत्या के आरोप लगे। लेकिन उन्होंने आरोपों से इंकार किया। आरोपियों की उम्र अब 34 और 46 साल हो चुकी है।