Move to Jagran APP

दुष्कर्म में विफल होने पर छात्रा को जिंदा जलाया

बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड में दुष्कर्म में विफल होने पर युवक ने नवीं कक्षा की छात्रा को जिंदा जला दिया। इसके अलावा बिहारशरीफ में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई तो सारण में पति ने गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे श

By Rajesh NiranjanEdited By: Published: Sun, 05 Oct 2014 11:09 AM (IST)Updated: Sun, 05 Oct 2014 11:10 AM (IST)
दुष्कर्म में विफल होने पर छात्रा को जिंदा जलाया

पटना, जेएनएन। बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड में दुष्कर्म में विफल होने पर युवक ने नवीं कक्षा की छात्रा को जिंदा जला दिया। इसके अलावा बिहारशरीफ में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई तो सारण में पति ने गर्भवती पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई।

loksabha election banner

कटिहार के कदवा थाना क्षेत्र के गांव में बृहस्पतिवार देर रात करीब एक बजे शादीशुदा युवक ने नवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। आरोपी युवक सोनू ने छात्रा के विरोध करने और चिल्लाने पर पीटा और पास रखी बोतल से उस पर केरोसिन छिड़क आग लगा दी। बुरी तरह जली छात्रा को उसके भाई व परिजन दोखड़ा स्थित एक निजी क्लीनिक में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके से युवक का मोबाइल व छोटा चाकू बरामद किया है। उसने एक माह पूर्व भी छात्रा से छेड़छाड़ की थी। इसके अलावा दुर्गा पूजा में उप्र से अपनी ससुराल आए युवक राजेश कुमार मंडल (25) हत्या कर उसका शव पेड़ से लटका दिया गया। शव की पहचान उसकी पत्नी बुधुचक निवासी रीता देवी ने की। युवक उप्र के शाहजहांपुर जिले के खुटार थाना क्षेत्र स्थित पिपरिया भागवत गांव निवासी था। बिहारशरीफ जिले के बिहार थाना के नीमगंज में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने विवाहिता की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए उसका शव जला दिया। मृतका बाढ़ थाना के तालिबपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद की पुत्री कंचन देवी है। उसकी शादी नीमगंज के रंजीत साव से 1991 में हुई थी। बिहार थाने में दर्ज प्राथमिकी में पति समेत सात लोगों को नामजद किया गया है।

सारण जिले के एकमा थानांतर्गत भुइली गांव में बृहस्पतिवार को गर्भवती महिला की उसके पति ने हत्या कर दी। आरोपी विनोद पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला पुष्पा पांडेय की शादी 2004 में भुईली के विश्वकर्मा पांडेय के पुत्र विनोद से हुई थी। शादी के बाद से ही विनोद, पुष्पा को प्रताड़ित करता था। गोपालगंज जिले के एक गांव में नौ वर्षीय मासूम के साथ शुक्रवार शाम 60 साल के व्यक्ति ने चॉकलेट देने के बहाने दुष्कर्म किया। लड़की की हालत चिंताजनक है।

पढ़े: सौ जवान भी नहीं खोज पाए इंसानी भेड़िए को

दुष्कर्म के बाद दो किशोरियों की हत्या


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.