Move to Jagran APP

जानें क्यों, झारखंड BJP अध्यक्ष के बेटे से लड़की ने शादी से किया इनकार

झारखंड के भाजपा अध्यक्ष ताला मरांडी के बेेटे पर एक लड़की ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

By Manish NegiEdited By: Published: Mon, 27 Jun 2016 12:28 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jun 2016 12:55 AM (IST)
जानें क्यों, झारखंड BJP अध्यक्ष के बेटे से लड़की ने शादी से किया इनकार

गोड्डा, (जागरण संवाददाता)। झारखंड भाजपा अध्यक्ष ताला मरांडी के पुत्र मुन्ना मरांडी की शादी 27 जून को निर्धारित थी। शादी के दो दिन पहले जहां एक लड़की ने जिला न्यायालय में अर्जी दाखिल कर मुन्ना पर लंबे समय से यौन शोषण का आरोप लगाया है, वहीं जिस लड़की ममता हांसदा से शादी होनी थी उसने शादी से इनकार कर दिया है। आननफानन में अब इसी तिथि को मुन्ना का विवाह सिमरा गांव निवासी रितु से होगा। रिश्ते में रितु ममता हांसदा की मौसेरी बहन है।

loksabha election banner

मुन्ना मरांडी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के बेटे हैं, इसलिए यह प्रकरण हाईप्रोफाइल हो गया है। इस मामले में दुमका में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के पुत्र पर लगे आरोप की जांच और कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं शनिवार को मुन्ना पर 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए अदालत में शिकायतवाद दायर किया है। उसने आरोप लगाया है कि ताला मरांडी के पुत्र के साथ उसका प्रेम संबंध था और मुन्ना ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.