परीक्षा हॉल में हुआ लेबर पेन, छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म
बिहार के बगहा में इंटर की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा को परीक्षा हॉल में लेबर पेन होने लगा। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
पश्चिम चंपारण [जेएनएन]। बिहार बोर्ड की इंटर की परीक्षा देने आई एक छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया। शनिवार को होम साइंस की परीक्षा थी। शुक्रवार को प्रसव के कारण वह परीक्षा देने से वंचित रह गई।
जानकारी के अनुसार चखनी निवासी इदरीश मियां की पुत्री शकीना खातून को परीक्षा हॉल में प्रसव पीड़ा हुई। शुक्रवार की दोपहर में पति सिकंदर अली ने तत्काल उसे बगहा के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, अस्पताल में महिला चिकित्सक के नही रहने के कारण परिजनों ने उसे हाजरा अस्पताल (बगहा) में भर्ती कराया। वहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।
छात्रा पंडित उमाशंकर तिवारी महिला इंटर कॉलेज में पढ़ती है। उसका परीक्षा केंद्र प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में था।
यह भी पढ़ें: इश्क व दौलत की चाहत में पत्नी ने कराई पति की हत्या