प्ले स्कूल में बच्ची से दुष्कर्म
हरिनगर के एक प्ले स्कूल में संचालक के बेटे ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया। बताया जाता है कि आरोपी बच्ची के साथ कुछ दिनों से गलत हरकत कर रहा था। बृहस्पतिवार को बच्ची की तबीयत खराब होने पर डॉक्टर के पास ले जाया गया, तब घटना का पता चला।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हरिनगर के एक प्ले स्कूल में संचालक के बेटे ने तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया। बताया जाता है कि आरोपी बच्ची के साथ कुछ दिनों से गलत हरकत कर रहा था। बृहस्पतिवार को बच्ची की तबीयत खराब होने पर डॉक्टर के पास ले जाया गया, तब घटना का पता चला।
शिकायत के बाद भी हरिनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। नाराज परिजन व अन्य अभिभावकों ने शुक्रवार सुबह स्कूल पहुंच कर हंगामा किया। साथ ही, आरोपी की पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। हरिनगर थाना पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हरिनगर के बीई ब्लाक में चार माह पहले ब्रैट्स एन कुटिएस प्ले स्कूल खुला है। इसमें करीब 25 बच्चों ने दाखिला लिया है। दो दिनों से स्कूल संचालक पत्नी के साथ तीर्थ स्थल पर गए हैं। ऐसे में स्कूल संचालन की जिम्मेदारी उनका बेटा विकास संभाल रहा था। उसी ने परिजनों की अनुपस्थिति में बच्ची को हवस का शिकार बनाया।
अभिभावकों ने किया हंगामा:
परिजनों का आरोप है कि शिकायत मिलने पर भी पुलिस ने कार्रवाई में लापरवाही बरती। घटना की जानकारी अन्य बच्चों के अभिभावकों को मिली तो वे प्रभावित परिजन के साथ स्कूल पहुंच गए। वहां उन्हें प्रिंसिपल से मिलने नहीं मिलने दिया गया। इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा किया।
इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ अन्य अभिभावकों ने भी अपनी बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की बात कही। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल स्कूल को सील कर दिया गया है।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं:
- 25 सितंबर, 2014 : रोहिणी इलाके में प्ले स्कूल में ढाई साल की बच्ची के साथ स्कूल अटेंडेंट ने छेड़छाड़ की।
- 16 अगस्त, 2014 : हौज खास में नामी प्राइवेट स्कूल की चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके स्कूल कैब चालक ने दुष्कर्म किया, गिरफ्तार।
- 14 अगस्त 2014 : सिविल लाइन में सरकारी स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने स्कूल की पांच वर्षीय बच्ची के साथ अश्लील हरकत की।
- 5 अगस्त, 2014 : गोविंदपुरी में प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसकी स्कूल वैन चालक ने अश्लील हरकत की।
पढ़ें: सबको बता देगी इसलिए मार दो