पीएम की फटकार पर रो पड़े गिरिराज, फिर बोले-किसने देखा
सोनिया गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फटकार के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रो पड़े। मोदी ने इस मामले में गिरिराज सिंह से सफाई भी मांगी है। इस बीच, गिरिराज सिंह ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि किसने मुझ्ो रोते हुए देखा,
नई दिल्ली। सोनिया गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फटकार के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रो पड़े। मोदी ने इस मामले में गिरिराज सिंह से सफाई भी मांगी है। इस बीच, गिरिराज सिंह ने इस खबर का खंडन करते हुए कहा कि किसने मुझ्ो रोते हुए देखा, दरअसल उनहोंने मुझे ढांढस बंधाया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मोदी ने आज पार्टी की बैठक में गिरिराज सिंह को इस विवादित बयान को लेकर काफी डांट लगाई है। गिरिराज सिंह से इस बयान को लेकर सफाई भी मांगी गई है। प्रधानमंत्री ने भविष्य में इस तरह के बयान न देने की चेतावनी भी दी है। बैठक के बाद गिरिराज सिंह संसद के गलियारे में रोते हुए नजर आए। इस दौरान केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी उन्हें सांत्वना देते हुए नजर आईं। उधर, गिरिराज सिंह ने रोने की खबर का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मैं मोदी की टिप्पणी पर नहीं रोया हूं और न ही उनके सामने नहीं रोया हूं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, ' मीडिया को कैसे पता चला कि मैं रोया हूं। क्या मीडिया महाभारत का संजय है।'
गौरतलब है कि गिरिराज सिंह ने हाल में कहा कि था अगर राजीव गांधी ने किसी नाइजीरियाई महिला से शादी की होती और अगर वह गोरे रंग की नहीं होतीं तो क्या कांग्रेस उनका नेतृत्व स्वीकार करती।
बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले ही दिन सोमवार को लोकसभा में आक्रामक कांग्रेस ने सोनिया गांधी पर अशोभनीय टिप्पणी का मामला उठाते हुए कड़ा विरोध जताया था, जिसके बाद गिरिराज सिंह को अपने बयान के लिए खेद प्रकट करना पड़ा था।
गिरिराज ने सदन में आकर और लिखित वक्तव्य पढ़कर अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए खेद प्रकट किया था। गिरिराज ने कहा था कि अगर उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए खेद प्रकट करते हैं।