Move to Jagran APP

हमेशा की तरह भारत के सामने फिर फेल हुए गेल

जिम्बाब्वे के खिलाफ विश्व कप इतिहास का पहला दोहरा शतक लगाने वाले गेल को बल्‍ला एक बार फिर भारतीय टीम के खिलाफ खामोश रहा। वेस्‍टइंडीज के सबसे धाकड़ बल्‍लेबाज क्रिस गेल विश्व कप के ग्रुप 'बी' मुकाबले में भारत के खिलाफ फिर फेल हो गए।

By Sumit KumarEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2015 01:29 PM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2015 08:29 AM (IST)
हमेशा की तरह भारत के सामने फिर फेल हुए गेल

पर्थ। जिम्बाब्वे के खिलाफ विश्व कप इतिहास का पहला दोहरा शतक लगाने वाले गेल को बल्ला एक बार फिर भारतीय टीम के खिलाफ खामोश रहा। वेस्टइंडीज के सबसे धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल विश्व कप के ग्रुप 'बी' मुकाबले में भारत के खिलाफ फिर फेल हो गए।

loksabha election banner

हालांकि मैच के दौरान गेल को दो जीवनदान भी मिले, लेकिन वे उसका फायदा नहीं उठा पाए और 27 गेंदों में सिर्फ 21 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर अपना कैच मोहित शर्मा को थमा बैठे।

भारत-वेस्टइंडीज मैच को स्कोरबोर्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

गेल की ख्याति दुनियाभर में विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में होती है, लेकिन भारत के खिलाफ उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। भारत के खिलाफ पिछली छह पारियों में गेल मात्र 63 रन बना पाए हैं।

आइए नजर डालते हैं गेल के भारत के खिलाफ प्रदर्शन पर...

  • भारत के खिलाफ पिछली छह वन-डे पारियां : गेल ने भारत के खिलाफ पिछली छह वन-डे पारियों में मात्र 63 रन (21 - पर्थ में, 0 - कोच्चि में, 10 - पोर्ट ऑफ स्पेन में, 11 - किंग्सटन में, 21 - ओवल में, 0 - ग्रॉस आइलेट में) बनाए।
  • भारत के खिलाफ पिछला वन-डे शतक 2006 में : क्रिस गेल वैसे तो 268 वन-डे मैचों में 22 शतक लगा चुके हैं, लेकिन भारत के खिलाफ उन्होंने पिछला शतक 2006 में बनाया था, किंग्सटन में उन्होंने 18 मई 2006 को 123 रन बनाए थे। इसके बाद से 20 पारियों में उन्होंने 23.55 के औसत से 471 रन बनाए।
  • गेल के लिए पर्थ दुर्भाग्यशाली : गेल के लिए पर्थ का वाका मैदान दुर्भाग्यशाली साबित हुआ है। वे इस सबसे तेज पिच वाले मैदान पर पिछले चार मैचों में मात्र 29 रन बना पाए है। उनका इस मैदान पर प्रदर्शन 21, 4, 4, 0 रन रहा है।
  • भारत के खिलाफ औसत प्रदर्शन : गेल ने 268 वन-डे मैचों में 22 शतकों और 46 अर्द्धशतकों की मदद से 9160 रन बनाए। उन्होंने भारत के खिलाफ 37 वन-डे मैचों में 1241 रन बनाए, जिनमें 4 शतक और 5 अर्द्धशतक शामिल है।
  • दो जीवनदान का भी नहीं उठाया लाभ :
  • गेल ने पर्थ में भारत के खिलाफ इस विश्व कप मैच में 11वीं गेंद पर पहला रन बनाया।
  • गेल जब 1 रन पर थे तब मोहम्मद शमी की गेंद पर उमेश यादव उनका कैच नहीं लपक पाए।
  • गेल जब 6 रन पर थे तब उमेश यादव की गेंद पर मोहम्मद शमी ने उनका कैच छोड़ा।
  • गेल जब 21 रनों पर थे तब मो. शमी की गेंद पर मोहित शर्मा को कैच थमा बैठे।
क्रिकेट विश्व कप की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

साभार - नई दुनिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.