'बार' से हारे शराब के धुर विरोधी 'महात्मा गांधी'
आंध्रप्रदेश के गुंटूर में 'शराब बार' को हटाने की जगह 'महात्मा गांधी' की प्रतिमा को ही हटाने का आदेश दे दिया गया। गांधी की प्रतिमा वहां 23 साल पहले स्थापित किया गया था। एक अंग्रेजी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कुछ दिन पहले शराब
हैदराबाद। आंध्रप्रदेश के गुंटूर में 'शराब बार' को हटाने की जगह 'महात्मा गांधी' की प्रतिमा को ही हटाने का आदेश दे दिया गया। गांधी की प्रतिमा वहां 23 साल पहले स्थापित किया गया था।
एक अंग्रेजी न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास कुछ दिन पहले शराब बार खोला गया था। जिस पर स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपनी आपत्ति दर्ज करवाई थी।
लोगों की आपत्ति के बाद प्रशासन ने एक हैरतंगज फैसला लेते हुए शराब बार को तो नहीं, महात्मा गांधी की प्रतिमा को ही हटाने का आदेश जारी कर दिया। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि मूर्ति को हटाकर शहर के दूसरे हिस्से में लगाया जाएगा।
वहीं, इस फैसले से नाराज लोगों का कहना है कि शराब बार के सौ मीटर के दायरे में एक मंदिर और मस्जिद भी है, तो क्या उन्हें भी वहां हटाया जाएगा।
शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल, पति का मुंह काला कर घुमाया