अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की बढ़ी रौनक, देश के कोने-कोने से आ रहे हैं दर्शक
प्रगति मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले को देश के कोने-कोने से आने वाले दर्शक इसे खास बना रहे हैं। दर्शकों की संख्या भी काफी बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के बाहर दर्शकों की काफी भीड़ जमा हुई। पवेलियन के अंदर भी काफी भीड़ होने से
नई दिल्ली। प्रगति मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले को देश के कोने-कोने से आने वाले दर्शक इसे खास बना रहे हैं। दर्शकों की संख्या भी काफी बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन के बाहर दर्शकों की काफी भीड़ जमा हुई। पवेलियन के अंदर भी काफी भीड़ होने से दर्शकों को बाहर ही रोकना पड़ा। नागालैंड से आए थिंग सेन सिंह कहते हैं कि मैं पहली बार मेला देखने आया हूं और यहां की विविधता बहुत पसंद आ रही है। लोगों का अनुशासन भी अच्छा है।
गुजरात पवेलियन के बाहर लंबी लाइन लगी रही। अंदर जाने के लिए दर्शक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। कश्मीर से आए सिराजुद्दीन हुसैन कहते हैं कि मैं तीन साल से मेला देखने आ रहा हूं। इस बार भी गुजरात पवेलियन अच्छा लगा क्योंकि यहां विकास को भलीभांति दर्शाया गया है। सुरक्षा के भी अच्छे इंतजाम हैं। भीड़ के कारण अप्रिय घटना न हो, इसलिए लोगों को पहले ही रोक दिया जा रहा है। कई पवेलियन ऐसे हैं, जिनमें इस तरह की व्यवस्था नहीं है। उत्तर प्रदेश के जालौन से बेटी के साथ आए हेमंत सिंह कहते हैं कि मेरी बेटी 12वीं में पढ़ती है। दिल्ली व्यापारिक काम से आ रहा था, तो उसको भी साथ ले आया। जिससे कि वह देश-विदेश की संस्कृति से रूबरू हो सके।