नारायणपुर में नक्सली हमला, चार जवान घायल
नारायणपुर जिले के बासिग कैम्प में बीती रात नक्सलियों ने हमला किया। इस हमले में चार जवान घायल हो गए। रात करीब दस बजे हमला हुआ। बताया जाता है कि करीब दो ढाई सौ नक्सलियों ने घेर कर राकेट लांचर से हमला किया। यह शिविर नारायणपुर से 30 किलोमीटर दूर
रायपुर। नारायणपुर जिले के बासिग कैम्प में बीती रात नक्सलियों ने हमला किया। इस हमले में चार जवान घायल हो गए। रात करीब दस बजे हमला हुआ। बताया जाता है कि करीब दो ढाई सौ नक्सलियों ने घेर कर राकेट लांचर से हमला किया। यह शिविर नारायणपुर से 30 किलोमीटर दूर है।
दो जवान मेकाज में भर्ती किए गए हैं। दोनों की पीठ में जख्म हैं। हमले के दौरान हैण्ड ग्रेनेड फटने की सूचना भी मिली है। मेकाज पहुंचे घायलों में एसटीएफ के मनमोहन तथा विनय बडा हैं। दो अन्य घायल जवानों के नाम तिरहुल अौर अजय बताए गए हैं। आठ-दस घंटे तक फायरिंग चलती रही। बताया जाता है कि इस दौरान करीब दस हैण्ड ग्रेनेट भी दागे गए जो नहीं फटे।
ये भी पढ़ेंः शिवहर में नक्सलियों का फिर उत्पात, दो बसों मे लगाई आग
ये भी पढ़ेंः गया में नक्सली हिंसा के बाद भागलपुर जोन में हाई अलर्ट