Move to Jagran APP

वंडालूर चिड़ियाघर में चार नए बाघ शावकों ने लिया जन्म

वंडालूर चिड़ियाघर में छह साल की सफेद बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार बाघिन आकांक्षा के 12 साल के रॉयल बेंगाल टाइगर विजय से संबंध बने थे।

By Test1 Test1Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 05:32 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 05:33 PM (IST)
वंडालूर चिड़ियाघर में चार नए बाघ शावकों ने लिया जन्म

चेन्नई। वंडालूर चिड़ियाघर में छह साल की सफेद बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया है। चिड़ियाघर के अधिकारियों के अनुसार बाघिन आकांक्षा के 12 साल के रॉयल बंगाल टाइगर विजय से संबंध बने थे।

loksabha election banner

चिड़िया घर में इन चार नन्हें शावकों के आने के बाद सफेद बाघों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। वहीं रॉयाल बंगाल बाघों की संख्या 12 है। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों प्रजातियों के बाघों की मिलीजुली जीन को और बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारियों की मानें तो सफेद बाघिन और रॉयल बेंगाल बाघ की क्रॉस प्रजाति इन दोनों प्रजातियों से बिल्कुल भिन्न है, साथ ही इसमें विशेषताएं भी ज्यादा हैं। इससे पहले बाघिन आकांक्षा और नम्रुथा ने तीन मादा और दो नर शावकों को जन्म दिया था। चिड़ियाघर में सफेद शावकों की संख्या बढ़कर अब नौ हो गई है। बताते चलें कि वंडालूर चिड़ियाघर को अरिगनार अन्ना जूलॉजिकल पार्क भी कहा जाता है जो कि देश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर है।

पढ़ें: बाघ की उम्र के बारे में जानने के लिए पढ़ें यह खास रिपोर्ट

पढ़ें: बाघ के इन खास शावकों के बारे में जानते हैं आप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.