महाराष्ट्रः पुणे में नाव पटने से चार डॉक्टरों की मौत
पुलिस के अनुसार सोलापुर से डॉक्टरों का एक समूह उजनी डैम पिकनिक मनाने आए थे। डैम इंदापुर तहसील के आगोटी गांव के नजदीक है।
पुणे(एएनअाई)। उजनी डैम में एक नाव के पलटने से चार डॉक्टरों की मौत हो गई है, जबकि कई लापता बताए जा रहे हैं। नाव पर 11 डॉक्टर सवार थे। पुलिस के अनुसार सोलापुर से डॉक्टरों का एक समूह उजनी डैम पिकनिक मनाने आए थे। डैम इंदापुर तहसील के आगोटी गांव के नजदीक है।
इंदापुर पुलिस थाने के इंस्पेक्टर ने कहा कि सभी डॉक्टरों ने एक नाव पर सवार होकर फिशिंग कर रहे थे। इसी दौरान वो डैम की गहराई वाले हिस्से में चले गए। वे लोग मौज मस्ती के लिए खुद ही नाव चला रहे थे। उस दौरान कोई भी नाविक मौजूद नहीं था।
तभी अचानक ही नाव असंतुलित होकर पलट गई। उस पर सवार सभी लोग पानी में डूबने लगे। जब तक कोई मदद मिलती, तब तक चार की मौत हो गई। अन्य की तलाश अब भी जारी है।
यह भी पढ़ेंः मुंबई: सोलापुर में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, 12 ट्रेनें डायवर्ट