अंडमान में 4 दिन पहले पहुंचा मानसून, 20 जून के बाद दिल्ली की बारी
दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप पर शनिवार 16 मई को पहुंच गया। आम तौर पर यह 20 मई तक यहां पहुंचता है। पिछले साल मानसून 18 मई को अंडमान पहुंचा था। दिल्ली में यह 18 से 20 जून तक दस्तक दे सकता है।
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान और निकोबार द्वीप पर शनिवार 16 मई को पहुंच गया। आम तौर पर यह 20 मई तक यहां पहुंचता है। पिछले साल मानसून 18 मई को अंडमान पहुंचा था। दिल्ली में यह 18 से 20 जून तक दस्तक दे सकता है।
मौसम पर नजर रखने वाली निजी एजेंसी स्काइमेट के मुताबिक मानसून के बंगाल की खाड़ी की ओर आगे बढ़ने की गति अच्छी है। अगले 8 से 10 दिनों में यह केरल के तट पर पहुंच सकता है। यानी यहां मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून से चार दिन पहले।
पिछले साल 6 जून को मानसून केरल पहुंचा था। भारतीय मौसम विभाग ने भी कहा है कि दक्षिण पश्चिम मानसून केरल के तट पर 30 मई तक आ सकता है। मौसम विभाग ने अपनी पहली भविष्यवाणी में कहा था कि इस साल मानसून सामान्य से कम हो सकता है।
यह दीर्घावधि औसत का 93 प्रतिशत रह सकता है। लेकिन स्काईमेट ने कहा है कि मानसून दीर्घावधि औसत का 102 प्रतिशत रहेगा।
ये भी पढ़ेंः समय पर आएगा मानसून, पर कम बारिश की आशंका से सरकार चिंतित