Move to Jagran APP

मणिपुर में चार और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में वाई. सुरचंद्र, नगमथांग हाओकिप, ओ. लुखोई और एस. बीरा शामिल हैं।

By Mohit TanwarEdited By: Published: Fri, 28 Apr 2017 06:43 PM (IST)Updated: Fri, 28 Apr 2017 06:43 PM (IST)
मणिपुर में चार और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल
मणिपुर में चार और कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल

इंफाल, आइएएनएस : मणिपुर में कांग्रेस को एक और झटका लगा है। शुक्रवार को चार और कांग्रेस विधायक सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो गए। दो कांग्रेस विधायक पहले ही भाजपा में शामिल हो गए थे।

loksabha election banner

शुक्रवार को भाजपा में शामिल होने वाले विधायकों में वाई. सुरचंद्र, नगमथांग हाओकिप, ओ. लुखोई और एस. बीरा शामिल हैं। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. भबंदा ने उन्हें पार्टी कार्यालय पर सम्मानित किया। विधानसभा चुनाव के बाद टी. श्यामकुमार भाजपा में शामिल होने वाले पहले कांग्रेसी विधायक थे। 15 मार्च को उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ भी दिलाई गई थी। इसके बाद एक अन्य कांग्रेसी विधायक गिन्सुआनहू जोऊ भी भाजपा में शामिल हो गए थे।

बता दें कि मार्च में हुए चुनावों में 60 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस 28 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। लेकिन 21 सीटें जीतने वाली भाजपा ने अन्य पार्टियों से हाथ मिलाकर सरकार गठित कर ली थी।

यह भी पढ़ें: बैंक लूटने आए आतंकियों की सुरक्षा बलों से मुठभेड़, एक जिंदा पकड़ा गया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.