Move to Jagran APP

बिहार भाजपा में नेतृत्व को लेकर घमासान

बिहार भाजपा में नेतृत्व को लेकर घमासान छिड़ गया है। पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने मोर्चा खोलते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ना चाहिए। पार्टी में सभी लोगों को विश्वास में लेकर ही कोई काम करना चाहिए।

By Edited By: Published: Sun, 31 Aug 2014 03:35 PM (IST)Updated: Sun, 31 Aug 2014 03:35 PM (IST)
बिहार भाजपा में नेतृत्व को लेकर घमासान

पटना। बिहार भाजपा में नेतृत्व को लेकर घमासान छिड़ गया है। पूर्व मंत्री प्रेम कुमार ने मोर्चा खोलते हुए कहा है कि विधानसभा चुनाव सामूहिक नेतृत्व में लड़ना चाहिए। पार्टी में सभी लोगों को विश्वास में लेकर ही कोई काम करना चाहिए।

prime article banner

गौरतलब है कि कल केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा था कि विधानसभा का अगला चुनाव मोदी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। वे [सुशील मोदी] पार्टी के सर्वमान्य नेता हैं। सिंह ने कहा था कि प्रदेश भाजपा में नेता को लेकर कोई भी विवाद नहीं है। पार्टी में कोई भी निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाते हैं, इसलिए किसी मुद्दे पर विवाद नहीं होता है।

उन्होंने कहा था कि सुशील कुमार मोदी सर्वमान्य और लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में बिहार में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। जब पार्टी में मोदी हैं तो दूसरे के नाम पर चर्चा करना व्यर्थ है। पार्टी उनके नेतृत्व में ही अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद सुशील मोदी के नेतृत्व पर सवाल उठने लगे थे।

पढ़ें: भाजपा पर भारी पड़ा महागठबंधन तो लालू-नीतीश ने कहा कुछ ऐसा.

पढ़ें: जल्द ही काफूर हो जाएगी लालू-नीतीश की खुशी: पासवान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.