आधे घंटे तक लिफ्ट में बंद रहे पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के साथ गजब हुआ। चव्हाण आधे घंटे से भी ज्यादा वक्त के लिए लिफ्ट में बंद रहे।
By Gunateet OjhaEdited By: Published: Sun, 23 Nov 2014 10:27 AM (IST)Updated: Sun, 23 Nov 2014 10:38 AM (IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण के साथ गजब हुआ। चव्हाण आधे घंटे से भी ज्यादा वक्त के लिए लिफ्ट में बंद रहे। सारी कोशिशों के बाद भी लिफ्ट नहीं खुली तो सूचना पर आए फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने लिफ्ट तोड़कर चव्हाण को बाहर निकाला।
यह वाकया दक्षिणी मुंबई के रवींद्र भवन का है। घटना के वक्त प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय दत्त भी उनके साथ थे। घटना के वक्त मौजूद रवींद्र भवन के कर्मचारियों ने बताया कि चव्हाण लिफ्ट में घुस और जैसे ही बटन दबाए लिफ्ट जाम हो गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें