Move to Jagran APP

हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव रेप के आरोप में गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म का आरोप उनकी एक महिला दोस्त ने लगाया है। महिला ने 10 महीने पहले लाजपत नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था।

By Manish NegiEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2015 01:34 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 02:02 AM (IST)
हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव रेप के आरोप में गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने हरियाणा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। दुष्कर्म का आरोप उनकी एक महिला दोस्त ने लगाया है। महिला ने 10 महीने पहले लाजपत नगर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुरली लाल त्याल के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया है।

loksabha election banner

पुलिस के अनुसार, त्याल को शनिवार को पुलिस ने डिंफेंस कॉलोनी से गिरफ्तार किया। सूचना मिली थी कि वह डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने घर में छुपे हुए हैं। मामला दर्ज होने के पूर्व वह अपने परिवार के साथ डिफेंस कॉलोनी के ही अपने घर में रहते थे। त्याल शादीशुदा हैं और पहले उनका परिवार भी उनके साथ रहता था। पिछले कुछ साल से वह लाजपत नगर इलाके में पीडि़त (35) महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहे थे।

इस दौरान उन्होंने अपने परिवार को भी छोड़ दिया था। बाद में आरोपी और पीडि़ता के बीच झगड़ा होने लगा। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि बात-बात पर होने वाले झगड़े के दौरान त्याल मारपीट करते थे। झगड़ा इतना बढ़ गया कि त्याल अलग हो गए और मिलना-जुलना भी बंद कर दिया। पीडि़ता ने उनसे कई बार मिलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुई। आरोपी ने कुछ दिन पहले कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए भी अपील की थी। कोर्ट ने अपील खारिज करते हुए जमानत देने से इन्कार कर दिया था।

पढ़े : दोस्त की बीवी से बोला आईलवयू, फिर जबरन बनाया हवस का शिकार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.