Move to Jagran APP

कर्नाटक विस चुनाव: पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा कल भाजपा में होंगे शामिल

कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे एस एम कृष्णा बुधवार को भाजपा में शामिल होंगे

By Lalit RaiEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 05:49 PM (IST)
कर्नाटक विस चुनाव: पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा कल भाजपा में होंगे शामिल
कर्नाटक विस चुनाव: पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा कल भाजपा में होंगे शामिल

नई दिल्ली(जेएनएन)। यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने के बाद अब भाजपा कर्नाटक के अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर नजर जमा चुकी है। पूर्व सीएम और विदेश मंत्री एस एम कृष्णा कल भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। कृष्णा का भाजपा में शामिल होना कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। कृष्णा कांग्रेस के उन नेताओं में हैं, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी कांग्रेस पार्टी में गुजार दी। लेकिन अब कृष्णा की ओर से कांग्रेस पर अपनी उम्र को चलते नजरअंदाज किये जाने का आरोप लगाया जा रहा है। कृष्णा के भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस का एक बड़ा वोटबैंक खिसक सकता है। साथ ही कांग्रेस की छवि को भी नुकसान पहुंच सकता है। दरअसल भाजपा छोड़ने वाले ज्यादातर कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि लंबे समय तक पार्टी के सेवा करने के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया गया।

कांग्रेसी नेताओं के इस आरोप से कांग्रेस की छवि धूमिल हो रही है। कृष्णा के अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। पिछले तीन महीनों में कम से कम पांच कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा की सदस्यता स्वीकार की है। भाजपा में आने वाले नेताओं में कांग्रेस के एस कुमार बंगारपात्रा, वी. श्रीनिवास प्रसाद, पूर्व संसद सदस्य जय प्रकाश हेगडे जैसे नेता शामिल हैं।

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने नेताओं की वजह से प्रदेश में कांग्रेस का दायरा लगातार सिकुड़ता जा रहा है जो कि कांग्रेस के लिए एक खतरे की घंटी साबित हो सकता है। कर्नाटक की तरह ही यूपी में भी रीता बहुगुणा जोशी समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल हुये थे और भाजपा ने यूपी में शानदार दर्ज की। दक्षिण भारत में कर्नाटक अकेला ऐसा राज्य है, जहां कांग्रेस की सत्ता है। मौजूदा समय में कांग्रेस की कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश नॉर्थ ईस्ट के मेघालय और मिजोरम राज्य में सरकारें हैं। 

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.