पूर्व वायुसेना प्रमुख मुलगांवकर का निधन
भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख हृषिकेश मुलगांवकर का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे। मुलगांवकर ने पहले स्वतंत्रता दिवस और पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर वायुसेना की परेड का नेतृत्व किया था। सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल का निधन गुरुवार को हुआ। उन्हें 29 मार्च को पुणे
पुणे। भारतीय वायुसेना के पूर्व प्रमुख हृषिकेश मुलगावकर का निधन हो गया है। वह 95 वर्ष के थे। मुलगावकर ने पहले स्वतंत्रता दिवस और पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर वायुसेना की परेड का नेतृत्व किया था। सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल का निधन गुरुवार को हुआ। उन्हें 29 मार्च को पुणे के दक्षिणी कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुलगावकर रॉयल भारतीय वायुसेना में 1940 को भर्ती हुए थे। उन्होंने वायुसेना को 38 वर्ष तक अपनी सेवाएं दी। वह एक फरवरी, 1976 को चीफ ऑफ एयर स्टाफ बने। साल 1978 में सेवानिवृत्त होने के बाद वह पुणे में बस गए। उनका अंतिम संस्कार पुणे के गोलीबर मैदान स्थित शक्ति धाम में शनिवार को किया जाएगा।
भारतीय वायुसेना की दूसरी पीढ़ी के लड़ाकू विमान उड़ाने के प्रशिक्षण के लिए मुलगावकर फ्रांस और ब्रिटेन गए। वह 1954 में मिग विमान उड़ाने वाले पहले पायलट बने।
पढ़ें : नहीं रहे गांधीवादी नारायण देसाई, अपने पैतृक गांव में ली अंतिम सांस