Move to Jagran APP

नौसेना ने वायुसेना और थलसेना के साथ किया महीनेभर लंबा युद्धाभ्यास

एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार इस युद्धभ्यास से भारत की तीनों सेनाओं ने एक साथ मिलकर अपनी हमला करने की क्षमताओं का प्रदर्शन किया।

By Rajesh KumarEdited By: Published: Sun, 26 Feb 2017 09:56 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 10:05 PM (IST)
नौसेना ने वायुसेना और थलसेना के साथ किया महीनेभर लंबा युद्धाभ्यास
नौसेना ने वायुसेना और थलसेना के साथ किया महीनेभर लंबा युद्धाभ्यास

नई दिल्ली, आइएएनएस : भारतीय नौसेना ने वायुसेना और थल सेना के साथ मिलकर एक माह लंबा युद्धाभ्यास पूरा कर लिया है। द थियेटर रेडिनेस ऑपरेशनल एक्सरसाइज (ट्रोपेक्स) नामक इस युद्धाभ्यास में 45 जहाज और 70 विमानों ने हिस्सा लिया। देश की पश्चिमी समुद्री सीमा में यह युद्धाभ्यास 24 जनवरी से 23 फरवरी तक चला।

loksabha election banner

एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार इस युद्धभ्यास से भारत की तीनों सेनाओं ने एक साथ मिलकर अपनी हमला करने की क्षमताओं का प्रदर्शन किया। संघर्ष के जटिल हालात में संयुक्त अभियानों के लिए आपसी तालमेल को भी परखा गया।

वर्ष 2017 के ट्रोपेक्स सैन्य युद्धाभ्यास में युद्ध के विभिन्न पहलुओं का अभ्यास किया गया। दुश्मन पर हमला करने की क्षमताओं को तीनों सेनाओं ने मिलकर और धार दी। इससे पहले ट्रोपेक्स युद्धाभ्यास जनवरी 2015 में किया गया था।

यह भी पढ़ें: तनाव के बीच दक्षिण चीन सागर में अमेरिका ने शुरु किया सैन्य अभ्यास


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.