नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज में घुसा बाढ़ का पानी
नालंदा जिले में बाढ़ से हाल बेहाल है। बाढ़ का पानी नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज में भी घुस गया है। कॉलेज में पानी आ जाने से पढ़ाई लिखाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है। चंडी में मुहाने नदी उफान पर है। बाढ़ से कई एकड़ की फसल भी बर्बाद हो गई है। किसी भी समस्या से निपटने के लिए डीएम के निर्देश पर शेखपुरा एसडीओ के नेतृत्व में टास्क फोर्स गठित कर दी गई है।
पटना। नालंदा जिले में बाढ़ से हाल बेहाल है। बाढ़ का पानी नालंदा इंजीनियरिंग कॉलेज में भी घुस गया है। कॉलेज में पानी आ जाने से पढ़ाई लिखाई बुरी तरह प्रभावित हो गई है। चंडी में मुहाने नदी उफान पर है। बाढ़ से कई एकड़ की फसल भी बर्बाद हो गई है। किसी भी समस्या से निपटने के लिए डीएम के निर्देश पर शेखपुरा एसडीओ के नेतृत्व में टास्क फोर्स गठित कर दी गई है।
उधर, दरभंगा में कमला बलान नदी का तटबंध तीन जगहों से टूट गया है जिससे कई गांवों में बाढ का पानी घुस गया है। चंपारण तटबंध पर भी तेजी कटाव की सूचना है। अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उधर, मुजफ्फरपुर के औराई के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घूस गया है। हजारों लोग तटबंध के अंदर फंसे हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम औराई के लिए रवाना हो चुकी है। उधर, भारी बारिश की वजह कोसी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढने से कोसी तटबंध पर बसे गांवों में बाढ का पानी फैल गया है। सरायगढ प्रखंड के सनपतहा, औरही पूरब, कटैया भूलिया, ढोली, सियानी, लैकहा पलार आदि पंचायतों में चार से पांच फुट तक पानी है। जिला प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ की टीम गांवों में भेज दी गई है। पीड़ितों को राहत शिविरों तक पहुंचाया जा रहा है। पूर्व के निर्धारित 43 राहत शिविरों को दोबारा चालू कर दिया गया है।
पढ़ें: बिहार में बारिश से गिरे मकान, छह मरे
पढ़ें: उत्तराखंड में भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात, 24 की मौत