बिहार में पांच चरणों में चुनाव संभव, दो पूजा से पहले तीन बाद में
बिहार में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित कराए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक दो चरण के चुनाव दुर्गा पूजा से पहले और तीन चरण के चुनाव पूजा के बाद आयोजित कराए जा सकते हैं। चुनाव आयोग की सुरक्षा तौयारियों पर कड़ी नजर है। शांति और निष्पक्ष चुनाव
नई दिल्ली। बिहार में पांच चरणों में विधानसभा चुनाव आयोजित कराए जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक दो चरण के चुनाव दुर्गा पूजा से पहले और तीन चरण के चुनाव पूजा के बाद आयोजित कराए जा सकते हैं। चुनाव आयोग की सुरक्षा तौयारियों पर कड़ी नजर है। शांति और निष्पक्ष चुनाव आयोजित कराने के लिए चुनाव आयोग ने केंद्र से सुरक्षाबलों की 50 कंपनियों की मांग की है।
बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग और गृहमंत्रालय की बैठक हुई। चुनाव अक्टूबर- नवंबर में कराए जाने की संभावना है। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की मियाद 29 नवंबर को खत्म हो रही है। बिहार में चुनाव तारीख की घोषणा से पहले ही राजनीतिक पार्टियां पूरे जोरशोर से प्रचार अभियान में जुट गई हैं।