पटना सिटी में बवाल, लाठीचार्ज
शनिवार देर रात एक ट्रक द्वारा सात बच्चों को रौंदने के बाद अगम कुआं के नंदलाल छपरा के लोगों ने रविवार की सुबह जमकर बवाल काटा। मृतक बच्चों के परिजनों ने एनएच जाम कर दिया। वह 10 लाख मुआवजे की मांग कर रहे थे। लोगों ने एक बस का शीशे तोड़ दिए। हंगामे में करीब 200 लोग शामिल थे। हंगामे के एक घंटे बाद आई पुलिस ने उन्हें
पटना। शनिवार देर रात एक ट्रक द्वारा सात बच्चों को रौंदने के बाद अगम कुआं के नंदलाल छपरा के लोगों ने रविवार की सुबह जमकर बवाल काटा। मृतक बच्चों के परिजनों ने एनएच जाम कर दिया। वह 10 लाख मुआवजे की मांग कर रहे थे। लोगों ने एक बस का शीशे तोड़ दिए। हंगामे में करीब 200 लोग शामिल थे। हंगामे के एक घंटे बाद आई पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। पुलिस ने जाम को हटवाने के लिए लाठीचार्ज किया जिसमें कुछ लोगों को चोटे आई हैं।
चीत्कार के बीच पोस्मापर्टम, आज होगा अंतिम संस्कार
शनिवार देर रात एक ट्रक द्वारा कुचले गए बच्चों का पोस्टमॉर्टम रविवार को हुआ। पोस्टमॉर्टम हाउस चीत्कारों और करुण क्रंदन से भर गया था। मृतकों के परिजन बच्चों के शवों से लिपटकर रो रहे थे। करीब दो घंटे के पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को बांसघाट ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गौरतलब है कि शनिवार देर रात अगमकुआं थाने से महज दो सौ मीटर दूर भूतनाथ रोड पर एचआइजी कॉलोनी में शनिवार की देर रात बेकाबू ट्रक ने सात लोगों को कुचल डाला। हादसे में पांच किशोरों की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सीनियर एसपी मनु महाराज समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालात पर नियंत्रण पाने के लिए वज्र वाहन व स्टेट रैफ को बुलाया गया।
स्थानीय लोग पुलिस पर पैसे लेकर ट्रक को आवासीय इलाके में प्रवेश कराने का आरोप लगा रहे थे। अगमकुआं के एचआइजी कॉलोनी में एनबीसीसी का खाली प्लॉट है। उसी में दर्जनभर परिवार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक स्क्रैप लदा ट्रक (जीएचए02डी 7389) सुबह से फील्ड में खड़ा था। रात नौ बजे अचानक बिजली चली गई। इसके बाद सातों फील्ड में सोने चले गए।
लगभग डेढ़ घंटे बाद चीखने की आवाज सुनाई दी। घटना की जानकारी होती ही लोग ट्रक को रोकने के लिए दौड़े पर चालक ने रफ्तार तेज कर दी और भाग निकला। पुलिस ने दोषी चालक की पहचान करने के लिए एनबीसीसी के एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक ट्रक के चालक और खलासी ने एनबीसीसी के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के साथ मिलकर फील्ड में खाना बनाया था।