अरुणाचल प्रदेश में आइबी के पांच अधिकारी भूस्खलन में लापता
मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के बाद खुफिया एजेंसी आइबी के पांच अधिकारी लापता हो गए हैं।
By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2016 09:06 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2016 09:45 PM (IST)
नई दिल्ली, प्रेट्र। अरुणाचल प्रदेश के भालुकपोंग में मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के बाद खुफिया एजेंसी आइबी के पांच अधिकारी लापता हो गए हैं। घटना उस समय की है जब क्षेत्र में स्थित आइबी का एक ठिकाना भूस्खलन की चपेट में आ गया।
क्षेत्र में आई इस प्राकृतिक आपदा में कम से कम दो लोगों के मारे जाने की आशंका है। आइटीबीपी के 30 जवान लापता आइबी अधिकारियों की खोज में पहुंचे हैं। पश्चिमी कमेंग जिले के एसपी ए कोआन ने बताया कि भूस्खलन एक छोटी पहाड़ी के खिसकने से हुआ।
पढ़ेंः दशहरा और दीपावली के लिए जल्दी बुक कराएं टिकट, अधिकतर ट्रेनें पैक
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें