Move to Jagran APP

पहली पत्नी को देख दूल्हा मंडप से भागा

पहली पत्नी को झांसा देकर दूसरा निकाह करने आए दूल्हे का ऐन वक्त पर नकाब हट गया। निकाहनामा कुबूल होने से पहले ही पहली पत्नी वहां जा धमकी। उसने सारी पोल खोल दी। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी रोक दी। वह आगे कोई कदम उठाते उससे पहले ही दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया। आखिर दुल्हन पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया। बरे

By Edited By: Published: Mon, 07 Apr 2014 11:36 AM (IST)Updated: Mon, 07 Apr 2014 11:52 AM (IST)
पहली पत्नी को देख दूल्हा मंडप से भागा

आगरा। पहली पत्नी को झांसा देकर दूसरा निकाह करने आए दूल्हे का ऐन वक्त पर नकाब हट गया। निकाहनामा कुबूल होने से पहले ही पहली पत्नी वहां जा धमकी। उसने सारी पोल खोल दी। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी रोक दी। वह आगे कोई कदम उठाते उससे पहले ही दूल्हा मंडप छोड़कर भाग गया। आखिर दुल्हन पक्ष ने बरात को बंधक बना लिया।

loksabha election banner

बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी कपड़ा व्यापारी शारिक और शबनम (बदले नाम) की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। शारिक और ससुराल वालों ने दहेज में कार एवं दो लाख मांगे, जो नहीं देने पर शबनम के साथ मारपीट शुरू कर दी। शारिक दूसरे निकाह की तैयारी में जुट गया। एक महीने पहले शारिक ने बताया कि वह कारोबार के सिलसिले में आगरा जा रहा है। यहां आकर बिचौलिए के माध्यम से ताजगंज क्षेत्र की एक युवती से सगाई कर ली, छह अप्रैल को निकाह होना था। उधर, ससुराल वालों ने 14 मार्च को पत्‍‌नी घर से निकाल दिया। उसने पति और ससुराल वालों के विरुद्ध कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

बरेली से पति शनिवार को बरात लेकर आगरा आया था। इसका पता लगने पर रविवार सुबह आगरा आई शबनम सामाजिक संगठन गुलशन ए हिंद की मदद से पति की होने वाली ससुराल पहुंची। दुल्हन और उसके परिजनों को शारिक के शादीशुदा होने की जानकारी दी तो उन्होंने बरात को बंधक बना लिया। दुल्हन पक्ष धोखाधड़ी की शिकायत लेकर थाने पहुंच गया। समाज की पंचायत के बाद दूल्हा पक्ष द्वारा निकाह में खर्च की रकम वापस देने पर दुल्हन के परिजन माने। इंस्पेक्टर ताजगंज पूरन सिंह मेहरा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

आनन-फानन में तलाश किया दूल्हा

ऐन वक्त पर शादी टूटने से दुल्हन के परिजन परेशानी में पड़ गए। उनकी आर्थिक स्थिति देखकर समाज के लोगों ने आनन- फानन में दूसरा दूल्हा तलाश किया। सामाजिक संस्था के सचिव गुलशन ए हिंद के सचिव कासिम ने बताया कि युवती का निकाह दूसरी जगह कराया गया है।

पढ़ें: ससुराल में जमाई की पिटाई, थाने से दुल्हन की विदाई

पढ़ें: बाइक नहीं मिली तो लौटा दिया तिलक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.