Move to Jagran APP

भाजपा सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ मैनपुरी में मुकदमा

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता साक्षी महाराज के खिलाफ मैनपुरी में एफआइआर दर्ज की गई है। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने दो दिन पहले मैनपुरी में खुले मंच से धमकी दी थी और भाजपा कार्यकर्ताओं को भड़काने का काम किया।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Thu, 05 May 2016 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 06:56 PM (IST)
भाजपा सांसद साक्षी महाराज के खिलाफ मैनपुरी में मुकदमा

लखनऊ। भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी पुलिस पर गोली चलाने के बयान पर फंस गए हैं। उनके खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करते हुए पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री को भी नामजद किया गया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी पर विचार कर रही है। मैनपुरी बिछवां थाना क्षेत्र के गांव फर्दपुर में विगत दिवस भाजपा कार्यकर्ता मैदान सिंह के घर पर छापा मारकर पुलिस ने अवैध शराब बरामद की थी। इस दौरान दारोगा समेत तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने मैदान सिंह को गिरफ्तार कर घर पर जमकर तोडफ़ोड़ की। पुलिस पर महिलाओं और युवतियों को भी पीटने का आरोप लगा।

loksabha election banner

मंगलवार को साक्षी ने फर्दपुर में पीडि़त परिवार से मुलाकात की। वहां हुई सभा में उन्होंने कहा था कि पुलिस दोबारा मैदान सिंह के घर गई, तो उसे गोली पड़ेगी। यह भी कहा था कि जब मैं यहां से सांसद था, तो दारोगा तो दरोगी हुआ करते थे। थानाध्यक्ष बिछवां जितेंद्र सिंह ने बीती रात सांसद और पूर्व एमएलसी के खिलाफ भड़काऊ भाषण से जनता को उत्तेजित करने, पुलिस को अपमानित करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। एसपी हिमांशू कुमार ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए विधि विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। मामले में और धाराएं बनेंगी तो वह भी जोड़ी जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.