इस टेस्ट से घर में ही पता कीजिए दूध में मिलावट !
अब आप भी घर पर मिलावटी दूध की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआइ) करनाल ने एक पेपर किट विकसित की है।
By Sachin BajpaiEdited By: Published: Mon, 14 Sep 2015 08:57 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2015 09:15 PM (IST)
नई दुनिया ब्यूरो, ग्वालियर । अब आप भी घर पर मिलावटी दूध की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआइ) करनाल ने एक पेपर किट विकसित की है। इस पेपर किट में अलग-अलग रंग के दो पेपर हैं, जिनका उपयोग दूध में मिलावट और रसायनों की पहचान के लिए किया जा सकता है।
अगर दूध में मिलावट की गई है तो पेपर का कलर बदल जाएगा। यह जांच प्रक्रिया 60 सेकंड में पूरी होगी। इस पेपर की जानकारी एनडीआरआइ के डायरेक्टर डॉ. एके श्रीवास्तव ने दी। डॉ. श्रीवास्तव रविवार को पर्यटन भवन में आयोजित सेमिनार में शामिल होने आए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें