Move to Jagran APP

पूरे देश में मस्ती और उमंग के साथ मनाया गया रंगों से सराबोर होली का त्योहार

आज पूरे देश में होली का उत्सव मनाया जा रहा है। रंगों का पर्व होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध भारतीय त्योहार है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 02 Mar 2018 11:25 AM (IST)Updated: Fri, 02 Mar 2018 08:01 PM (IST)
पूरे देश में मस्ती और उमंग के साथ मनाया गया रंगों से सराबोर होली का त्योहार
पूरे देश में मस्ती और उमंग के साथ मनाया गया रंगों से सराबोर होली का त्योहार

नयी दिल्ली [ जेएनएन ]। देश भर में होली की धूम है। कई जगहों से तस्वीरें आ रही है. इन तस्वीरों से आप होली की मस्ती का अंदाजा लगा सकते हैं। कहीं अबीर का रंग उड़ रहा है, तो कहीं ढोल नगाड़े की आवाज इस त्योहार का आनंद बढ़ा रही है। आज पूरे देश में होली का उत्सव मनाया जा रहा है। रंगों का पर्व होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध भारतीय त्योहार है। 

loksabha election banner

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उमंग के इस पर्व की बधाई दी है। विदेशों में भी होली के त्योहार की धूम है।

हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। भारत की बात करें तो उत्तर भारत में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। मथुरा-वृन्दावन की होली सबसे अधिक प्रसिद्ध है। रंगों के अलावा भारत में होली पर स्वादिष्ट व्यंजन-पकवान बनाने का भी दिन है। रंग वाली होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जिसका हिन्दू पुराण में अत्यधिक महत्व है।

होली के उत्सव में पूरा देश रंगों से सराबोर है

गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर भी होली का जश्न है। राजनाथ को बधाई देने कई लोग पहुंचे। राजनाथ ने मांथे पर टीका लगाकर सबका अभिवादन किया। राजनाथ सिंह भी होली के जश्न में डूबे हैं। जश्न का रंग ऐसा कि उन्होंने खुद ढोल बजाना शुरू कर दिया। 

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अपने कर्मचारियों के साथ भी होली मनाई। उन्होंने लोगों को होली के अवसर पर शुभकामनाएं भी दी। होली जो वसंत के आने के निशान हैं और उज्ज्वल रंगों के साथ मनाया जाता है। कुछ ने गृह मंत्री के साथ दिल्ली में उनके निवास पर तस्वीरों के लिए उकसाया और इस अवसर पर उनसे आशीर्वाद भी मांगा।

होली के उत्सव में पूरा देश रंगों से सराबोर है। हर तरफ गुझिया की महक के साथ फागुनी गीतों की बयार है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उमंग के इस पर्व की बधाई दी है। विदेशों में भी होली के त्योहार की धूम है। आप भी शामिल हों होली के रंगों के बीच और देखिए कहां बरस रहे हैं कौन से रंग।

रंगों में सराबोर लोग ऐसे मना रहे हैं होली का त्योहार

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने अपने आवास पर होली का जश्न मनाया।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर ने होली की शुभकामनाओं के साथ एक सुझाव भी दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'होली की शुभ कामनाएँ सभी को याद रहे होली खेलें मगर ज़िम्मेदारी से। Happy Holi to all!'

अमिताभ बच्चन ने परिवार वालों के साथ की होलिका दहन, बहू ऐश्वर्या तो दिखीं लेकिन अभिषेक नहीं

होली का क्रेज जैसे आम लोगों को होता है ठीक वैसे होली का इंतजार फिल्मी सितारों को भी रहता है। त्योहार चाहे कोई भी हो फिल्मी सितारें उसे मनाने से नहीं चुकते हैं। बॉलीवुड में होली मनाने का तो काफी पुराना रिवाज है। इस रिवाज को सबसे पारंपरिक तरीके से बच्चन परिवार मनाता आ रहा है और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। अमिताभ बच्चन ने 1 मार्च की रात तकरीबन 1 बजे होलिका दहन की तस्वीरें शेयर की है।

अमिताभ बच्चन ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की। जिसमें वह पत्नी जया बच्चन, बहु ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन और पोती अराध्या के साथ दिख रहे हैं। हालांकि इस होलिका दहन के पूजा में अभिषेक बच्चन नहीं दिखें। अमिताभ बच्चन ने पोस्ट कर लिखा, होलिका दहन के साथ पूजा सम्पन्न हुई। इस मौके पर हमने एक-दूसरे को तिलक लगाया और घर के बने गूजिया का स्वाद भी चखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.