Move to Jagran APP

जानिए- कौन-सा शब्‍द रहा सबसे आगे, साल के सर्वाधिक चर्चित शब्दों की सूची जारी

दुनिया की प्रसिद्ध ऑनलाइन डिक्शनरी मीरियम-वेबस्टर ने इस साल के सर्वाधिक चर्चित शब्दों की सूची जारी की है, जिन्हें लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Wed, 13 Dec 2017 10:32 AM (IST)Updated: Wed, 13 Dec 2017 11:41 AM (IST)
जानिए- कौन-सा शब्‍द रहा सबसे आगे, साल के सर्वाधिक चर्चित शब्दों की सूची जारी
जानिए- कौन-सा शब्‍द रहा सबसे आगे, साल के सर्वाधिक चर्चित शब्दों की सूची जारी

नई दिल्ली (जेएनएन)। दुनिया की प्रसिद्ध ऑनलाइन डिक्शनरी मीरियम-वेबस्टर ने इस साल के सर्वाधिक चर्चित शब्दों की सूची जारी की है, जिन्हें लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किया। इसमें फेमिनिज्म यानी नारीवाद शब्द सबसे आगे रहा। डोटर्ड, गैफे व कॉम्पलिसिट जैसे शब्द भी इस सूची में शामिल रहे। खास बात यह है कि अधिकतर शब्द अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के शासन या खुद उनके संदर्भ में इस्तेमाल किए गए।

prime article banner

फेमिनिज्म

इस साल दुनियाभर में इस शब्द का बोलबाला रहा। जनवरी में महिला अधिकारों की मांग व अन्य गंभीर मुद्दों पर वाशिंगटन में आयोजित हुई महिलाओं की परेड के बाद इंटरनेट पर इस शब्द को खोजे जाने का ग्राफ बढ़ा। दिसंबर माह तक दुनिया में कई जगह महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए ऐसे ही आयोजन किए। इसके बाद यह चर्चा का विषय बना कि फेमिनिज्म यानी नारीवाद की परिभाषा क्या है। नवंबर में दुनियाभर की महिलाओं ने शोषण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मीटू के साथ आवाज बुलंद की, जिसके बाद यह शब्द फिर चर्चा में आया। 

परिभाषा 

यह महिला व पुरुष दोनों को राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक समानता देने का सिद्धांत है। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित गतिविधियों को भी इस नाम से जाना जाता है।

डोटर्ड

सितंबर में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने डोनाल्ड ट्रंप को मानसिक रूप से विक्षिप्त डोटर्ड कहा था। इसके बाद इस अप्रचलित शब्द को बड़ी संख्या में लोगों ने इंटरनेट पर खोजा। 

परिभाषा 

वह व्यक्ति जो बुढ़ापे के कारण दिमागी रूप से कमजोर हो गया है। हिंदी में इसका प्रचलित शब्द है सठियाया हुआ व्यक्ति। 

कॉम्पलिसिट

यह शब्द पूरे साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संदर्भ में दुनियाभर की मीडिया ने इस्तेमाल किया। 

परिभाषा 

किसी गुनाह को करने में मदद करना या कुछ गलत करना।

इम्पैथी

कई मुद्दों पर लोगों ने डोनाल्ड ट्रंप में इम्पैथी की कमी होने का आरोप लगाया। मीटू अभियान में भी महिलाओं ने लोगों में इम्पैथी की कमी पर सवाल खड़े किए।

परिभाषा 

किसी दूसरे व्यक्ति की भावनाओं को समझने की क्षमता। 

अन्य प्रचलित शब्द

सिजिजी 

21 अगस्त, 2017 को सूर्य ग्रहण के समय इस शब्द को सबसे ज्यादा खोजा गया। इसका मतलब है तीन ग्रहों या अन्य आकाशीय पिड़ों का एक कतार में आ जाना।

हरकैन  

इस साल अमेरिका सहित कई अन्य देशों में हार्वी, इरमा, जोसे, मारिया जैसे कई हरकैन यानी समुद्री तूफान आए। इसके चलते यह शब्द इंटरनेट पर प्रचलित रहा। लोगों ने तूफानों के बारे में विस्तृत जानकारी लेने के लिए इसे सर्च किया। 

गैफे  

इस साल फरवरी में आयोजित अकादमी पुरस्कारों में बड़ी गड़बड़ी हुई। सर्वश्रेष्ठ फिल्म में ला ला लैंड फिल्म का नाम लिए जाने के बाद प्रस्तोताओं ने अपनी गलती सुधरते हुए मूनलाइट को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया। ऐसी गड़बड़ियों को गैफे कहा जाता है।

मीरियम-वेबस्टर

यह एक अमेरिकी कंपनी है जो अपनी डिक्शनरी के लिए जानी जाती है। 1828 में इसकी स्थापना हुई। 1964 में इंसाइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका कंपनी ने इसका अधिग्रहण कर लिया। कंपनी वर्ष 2003 से वर्ड ऑफ द ईयर सूची जारी कर रही है। 

यह भी पढ़ें : अब एक ही टीके से रोकी जा सकेगी यह बीमारी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.