महिला प्रोफेसर ने छात्र पर दर्ज कराया दुष्कर्म का केस
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में महिला प्रोफेसर के साथ शोध कर चुके छात्र द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्रो. की शिकायत पर वसंतकुंज उत्तरी थाना पुलिस ने आरोपी छात्र प्रमोद जायसवाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में महिला प्रोफेसर के साथ शोध कर चुके छात्र द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। प्रो. की शिकायत पर वसंतकुंज उत्तरी थाना पुलिस ने आरोपी छात्र प्रमोद जायसवाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक जेएनयू मामले में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर है और परिसर में ही अकेले रहती है। आरोपी प्रमोद जायसवाल मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। वह पहले जेएनयू में छात्रावास में रहता था। नेपाल के मसले पर शोध पत्र जमा करने के बाद उसे छात्रावास खाली करना पड़ा, तब वह मुनिरका में किराए पर रहता था। पुलिस के मुताबिक एक साल पूर्व महिला से प्रमोद का परिचय हुआ, जिसके बाद उसके बीच अवैध संबंध बन गए थे।
महिला उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी जबकि वह थीसिस जमा करने के बाद वापस नेपाल लौट जाना जा रहा था। शादी के लिए तैयार न होने पर महिला प्रो. ने छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी दी थी। उधर, छात्र ने भी महिला प्रो. के खिलाफ शिकायत कुलपति कार्यालय में कर दी थी।
पढ़ेंः प्रोफेसर बोली, शादी करो नहीं तो दर्ज करा दूंगी रेप का केस