Move to Jagran APP

कल से मिलेगा महाराष्ट्र के किसानों को कर्जमाफी का लाभ

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बताया कि 15 नवंबर तक उन सभी किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिल जाएगा, जिन्हें इसके योग्य पाया गया है।

By Sachin BajpaiEdited By: Published: Tue, 17 Oct 2017 08:17 PM (IST)Updated: Tue, 17 Oct 2017 08:17 PM (IST)
कल से मिलेगा महाराष्ट्र के किसानों को कर्जमाफी का लाभ
कल से मिलेगा महाराष्ट्र के किसानों को कर्जमाफी का लाभ

राज्य ब्यूरो,मुंबई। महाराष्ट्र के किसानों को बुधवार से कर्जमाफी का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। प्रथम चरण में करीब 10 लाख किसानों के खाते में कर्जमाफी योजना के पैसे पहुंचेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने मंगलवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में बताया कि 15 नवंबर तक उन सभी किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिल जाएगा, जिन्हें इसके योग्य पाया गया है। राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए 25 किसानों को मुंबई में चेक सौंपकर छत्रपति शिवाजी महाराज किसान कर्जमाफी योजना की शुरुआत करेंगे। उसके बाद विभिन्न जिलों में वहां के प्रभारी मंत्री किसानों को चेक सौंपेंगे। राज्य सरकार ने अधिकतम डेढ़ लाख रुपए कर्जमाफी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के अनुसार 80 फीसद किसान डेढ़ लाख से कम कर्ज वाले ही हैं। लेकिन जिनका कर्ज डेढ़ लाख से ज्यादा है। उन्हें अतिरिक्त राशि स्वयं बैंक को चुकानी होगी। उसके बाद ही उन्हें सरकार द्वारा घोषित ऋणमुक्ति योजना का लाभ मिल सकेगा।

महाराष्ट्र सरकार ने करीब चार माह पहले किसानों के लिए 34,022 करोड़ की कर्जमाफी योजना घोषित की थी। तब सरकार का अनुमान था कि इस योजना से करीब 89 लाख किसान लाभान्वित होंगे। सरकार ने कर्जमाफी राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजने की योजना बनाई थी। इसके लिए किसानों को अपने आधारकार्ड का पंजीकरण बैंक खाते के साथ करवाना था। अब तक 56.59 लाख परिवारों के 77.29 लाख किसानों ने कर्जमाफी के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। मुख्यमंत्री इतने किसानों के बैंकखातों का ऑनलाइन पंजीकरण भी एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं। क्योंकि इन खातों का उपयोग भविष्य में किसानों को अन्य योजनाओं में भी मिल सकेगा। 2.41 लाख किसान अपना आधार नंबर नहीं दे सके। उन्हें इस योजना के लिए पात्र नहीं माना गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.