निराश किसान ने सीएम को चिट्ठी लिख जान दी
मौसम की मार से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में किसानों की लगातार मौतें हो रही हैं। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल, ऊपर से बैंक के कर्ज से परेशान बरेली के एक किसान ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम चिट्ठी लिखकर जान दे दी।
नई दिल्ली । मौसम की मार से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में किसानों की लगातार मौतें हो रही हैं। बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसल, ऊपर से बैंक के कर्ज से परेशान बरेली के एक किसान ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नाम चिट्ठी लिखकर जान दे दी। 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अन्य जिलों में पांच और किसानों की मौत हो गई है।
इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि चार दिन बाद फिर मौसम करवट लेगा। पांच अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की आशंका है। कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं। मध्य प्रदेश के दतिया में 12 बीघा गेहूं की फसल खराब होने पर पीपरी गांव के किसान सकुन यादव की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। किसान पर दो लाख रुपये का कर्ज था। वह फसल बेचकर कर्ज चुकता करने की उम्मीद पाले था, लेकिन ओले व बारिश ने सब तबाह कर दिया।