ब्रेन कैंसर से पीड़ित मशहूर कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन
मशहूर कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। लंबे समय से वे ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थे। साल भर पहले उनकी सर्जरी भी हुई थी।
नई दिल्ली। मशहूर कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से वे ब्रेन कैंसर से पीड़ित थे। साल भर पहले उनकी सर्जरी भी हुई थी। इस बीमारी के चलते उन्होंने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। हालांकि सर्जरी के बाद वे काफी हद तक ठीक हो गए थे। सियासत को अपने कार्टूनों से झकझोर देने वाले तैलंग ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया।
उन्होंने अपने कार्टूनों के जरिए राजनीतिक मुद्दों पर कटाक्ष किए। तैलंग का जन्म राजस्थान के बीकानेर में वर्ष1960 में हुआ था। तीन दशकों से ज्याद उनके बनाए हुए कार्टून लोगों के बीच अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
सियासत में उन्होंने इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और आई के गुजराल से लेकर पीवी नरसिम्हाराव जैसी ऊंची हस्तियों के कार्टून बनाए। यही नहीं सवेदनशील मुद्दों को तैलंग ने चुटीले अंदाज में जनता के बीच पेश किया।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सुधीर तैलंग के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि ये अपूर्णीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है।
अवस्मरणीय कार्टूनों से सियासत को सहज रुप से दिखाने वाले सुधीर तैलंग की कुछ यादें: देखें तस्वीरें