Move to Jagran APP

कोविंद के शपथग्रहण समारोह में शामिल होगा परिवार, फोन कर सभी को बुलाया

राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण 25 जुलाई को है लेकिन, परिवार के सभी सदस्यों को 23 को आने के लिए कह दिया गया है।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Fri, 21 Jul 2017 05:47 AM (IST)Updated: Fri, 21 Jul 2017 07:45 AM (IST)
कोविंद के शपथग्रहण समारोह में शामिल होगा परिवार, फोन कर सभी को बुलाया
कोविंद के शपथग्रहण समारोह में शामिल होगा परिवार, फोन कर सभी को बुलाया

जागरण संवाददाता, कानपुर : राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह व कई दिन चलने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने जाने को रामनाथ कोविंद के सभी भाइयों के परिवार के सदस्य तैयारी कर रहे हैं। उनकी भतीजियों में होड़ है कि किस कार्यक्रम में क्या ड्रेस रहेगी और इसके लिए तैयारी भी कर ली गई है। खुद रामनाथ कोविंद ने सभी को फोन कर 23 जुलाई को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा है।

loksabha election banner

 राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण 25 जुलाई को है लेकिन, परिवार के सभी सदस्यों को 23 को आने के लिए कह दिया गया है। कोविंद के भाई प्यारे लाल ने बताया कि सभी से कह दिया गया है कि ट्रेन या प्लेन पर सभी को रिसीव करने की व्यवस्था होगी। साथ ही उन्हें 26 जुलाई तक वहां रुकने का आग्रह किया गया है। रामनाथ कोविंद के भाई स्वर्गीय मोहन लाल की तीन पुत्री ब्रज किशोरी, मिथिलेश, पिंकी हैं। वहीं उनके पुत्र शिवकुमार, रवि, सुरेश, रमेश हैं। इसी तरह भाई स्वर्गीय शिवबालक की पत्नी                                                                                                                                                                                              विद्यावती, उनकी पुत्री मंजूलता, अनीता, अंजली, कमलेश, हेमलता, कंचन हैं। भाई प्यारेलाल की पत्नी गंगाजलि, बेटे अविनाश, पंकज, दीपक हैं। वहीं बेटियों में कविता, रंजना, शशि, दीपा हैं। गुना निवासी उनके भाई रामस्वरूप की बेटी मधु, मंजू, गुड्डू हैं वहीं बेटा करन है।

यह भी पढें: कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर बंटीं मिठाइयां

यह भी पढें: भारत के 14वें राष्ट्रपति चुने गए कोविंद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.