Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव 2014 के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य एवं आंकड़े

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया अपने आप में अजूबा और आश्चर्यजनक माना जाता है। यह देश-दुनिया के लोगों के लिए कौतूहल का विषय रहता है। आइए जानते हैं लोकसभा चुनाव 2014 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य एवं आंकड़े :

By Edited By: Published: Fri, 16 May 2014 08:16 AM (IST)Updated: Fri, 16 May 2014 08:20 AM (IST)
लोकसभा चुनाव 2014 के कुछ महत्वपूर्ण तथ्य एवं आंकड़े

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया अपने आप में अजूबा और आश्चर्यजनक माना जाता है। यह देश-दुनिया के लोगों के लिए कौतूहल का विषय रहता है। आइए जानते हैं लोकसभा चुनाव 2014 से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य एवं आंकड़े :

loksabha election banner

-नौ चरणों में चुनाव हुए। पहले चरण का चुनाव 7 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई को समाप्त हुआ। 16 मई को मतगणना।

-मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 81 करोड़ 40 लाख 50 हजार जो समूचे यूरोप की जनसंख्या के बराबर है।

-कुल मतदाताओं में 42 करोड़ 60 लाख एवं महिला मतदाताओं की संख्या 38 करोड़ 70 लाख थी। इसके आलावा 28,341 किन्नर मतदाता थे। 11,844 मतदाता अप्रवासी भारतीय पंजीकृत थे।

-कुल मतदाताओं में करीब दो करोड़ 31 लाख पहली बार मतदाता बने।

-लोकसभा चुनाव के साथ ही आंध्र प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम विधानसभा चुनाव भी साथ हुए।

-नौ लाख तीस हजार मतदान स्थल बनाए गए। 2004 के लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान पत्र की जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल किया गया।

-उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 13 करोड़ 40 लाख मतदाता थे और सिक्किम में सबसे कम 3,62000 मतदाता।

-करीब एक करोड़ अधिकारियों व सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया गया।

-सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें उत्तर प्रदेश में और सबसे कम एक-एक नगालैंड, सिक्किम, मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेशों में।

-लोकसभा के प्रत्याशियों के लिए चुनाव खर्च की सीमा अधिकतम 70 लाख थी।

-कुल 543 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान में ------ पिछले चुनाव में लगभग 58 फीसद लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें से 131 सीटें एससी/एसटी के लिए आरक्षित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.