राहुल गांधी इसी साल संभाल लेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का पदः जयराम
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि इस बात की पूरी संभावना है कि राहुल गांधी इस साल कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लेंगे। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि राहुल के नेतृत्व में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना खोया गौरव फिर से हासिल करेगी।
हैदराबाद। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि इस बात की पूरी संभावना है कि राहुल गांधी इस साल कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लेंगे। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि राहुल के नेतृत्व में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अपना खोया गौरव फिर से हासिल करेगी।
हैदराबाद में एक साक्षात्कार में जयराम रमेश ने कहा कि हमें इस बात की पूरी उम्मीद है कि 2015 में राहुल कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाल लेंगे। जयराम ने कहा कि राहुल राज्यों में भी पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटे हैं। राहुल राज्यों में नए नेतृत्व को उभारने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। जयराम रमेश ने कहा कि हमें राज्यस्तरीय नेतृत्व की आवश्यकता है। हम उस तरह का कांग्रेस चाहते हैं जैसा जवाहर लाल नेहरू के समय था। उस समय राज्यों में हमारे पास कामराज, प्रताप सिंह कैरो, वाईबी चव्हाण, बीसी रॉय, जीबी पंत जैसे नेता थे।
रमेश ने कहा कि हमे मजबूत क्षेत्रीय नेतृत्व की भी आवश्यकता है। क्योंकि हमे सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर ही चुनाव नहीं लड़ना होता है, हमे राज्यों में भी चुनाव लड़ना पड़ता है। रमेश ने कहा कि राहुल गांधी जमीनी स्तर से जुड़े लोगों के साथ काम करना पसंद करते हैं वे पैरासूट से उतरने वाले नेताओं के हिमायती नहीं हैं।
पढ़ेंः कांग्रेस ने खोला मोर्चा, मोदी सरकार की सालगिरह पर खोलेंगे पोल
पढ़ेंः जयराम रमेश का दावा बीजेपी को बिहार में भी लगेगा बड़ा झटका