'अाप' के बागी नेता देश के 20 शहरों में करेंगे स्वराज संवाद
आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित किए गए योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण ने स्वराज संवाद के जरिये नए राजनीतिक विकल्प की तलाश शुरू कर दी है। 29 अप्रैल से स्वराज संवाद की शुरुआत बेंगलुरु से होगी।
नई दिल्ली [राज्य ब्यूरो]। आम आदमी पार्टी (आप) से निष्कासित किए गए योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण ने स्वराज संवाद के जरिये नए राजनीतिक विकल्प की तलाश शुरू कर दी है। 29 अप्रैल से स्वराज संवाद की शुरुआत बेंगलुरु से होगी।
इसके तहत देश के 20 से अधिक शहरों में जनता से संवाद स्थापित किया जाएगा। जिसमें से 14 शहरों में इसे आयोजित करने की तारीख निश्चित हो गई है। इसमें प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव के अलावा अन्य निष्कासित सदस्य प्रो. आनंद कुमार व अजीत झा भी मुख्य रूप से शामिल होंगे।
स्वराज संवाद के लिए रूट चार्ट तय हो गया है। इसके अनुसार बेंगलुरु से शुरू होकर गुवाहाटी, इस्लामपुर व कोलकाता (बंगाल), लुधियाना, सांबा (जम्मू-कश्मीर), हैदराबाद, भुवनेश्वर, इलाहाबाद, करनाल (हरियाणा), कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) और अहमदाबाद में स्वराज संवाद के तहत बैठकों का आयोजन होगा। पटना में 31 मई को इसका समापन किया जाएगा। स्वराज संवाद के बाद स्वराज यात्रा का आयोजन किया जाएगा।
पढ़ें : निष्कासन से खफा योगेंद्र बोले- कोई तीन कारण बताए पार्टी
पढ़ें : योगेंद्र, प्रशांत समेत चार आप से बाहर, शांति भी इच्छुक