सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुई अनुराधा चौधरी
यूपी की पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पहले राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में रहकर पार्टी प्रमुख की बेहद करीबी मानी जाने वाली अनुराधा ने लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई थीं। वह केराना से भी वर्ष 2004 में सांसद
नई दिल्ली। यूपी की पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पहले राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में रहकर पार्टी प्रमुख की बेहद करीबी मानी जाने वाली अनुराधा ने लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गई थीं। वह केराना से भी वर्ष 2004 में सांसद रह चुकी हैं। माना जा रहा है कि वर्ष 2017 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी को अनुराधा का फायदा हाे सकता है। वह जाट नेता के तौर पर मानी जाती हैं।
अनुराधा ने आज भाजपा के दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता हासिल की। देश में भाजपा के बढ़ते वर्चस्व के चलते कई बड़े नेता पिछले दिनों में भी भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद़देनजर भी भाजपा में आने वाले नेताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। साथ ही कई नेताओं और बड़े नामों के भी अभी पार्टी में आने की संभावना जताई जा रही है।
पढ़ें: दिल्ली में किरण बेदी को सीएम प्रत्याशी बनाने का फैसला सही: शाह