कर्नाटक के पूर्व मंत्री ने बेटी की शादी के बांटे LCD वाले कार्ड, वीडियो से दिया न्योता
एक मिनट का वीडियो फैमिली के क्लोजअप के साथ खत्म होता है। गाना आखिर तक चलता रहता है। फिर शादी की तारीख और स्थान बताया जाता है।
नई दिल्ली, एजेंसी। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और अरबपति खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी की नवंबर में शादी है। इसके लिए छपवाई गई पत्रिका में एलसीडी स्क्रीन लगाई गई है। इसमें रेड्डी फैमिली वीडियो सॉन्ग के साथ मेहमानों को निमंत्रित करती नजर आती है।
पत्रिका एक बॉक्स में है जिसे खोलते ही सामने एक छोटी स्क्रीन नजर आती है। गाने के साथ स्क्रीन पर संदेश लिखा आता है ब्राह्मणी वेड्स राजीव रेड्डी। इसके बाद वीडियो प्ले होता है जिसमें रेड्डी, उनकी पत्नी, बेटी ब्राह्मणी और बेटा राजीव कन्ऩ़ड में अतिथि देवो भव: कहते नजर आते हैं। कार्ड में मैटर भी प्रिंट करवाया गया है, लेकिन उस पर किसी की नजर प़़डे, इससे पहले ऑटो प्ले मोड पर सेट वीडियो चलने लगता है।
बॉलीवुड फिल्म की तरह इनविटेशन की थीम वीडियो में इनविटेशन की थीम बॉलीवुड के सॉन्ग की तरह है। इसमें दूल्हा और दुल्हन शर्माते हुए एक दूसरे को देखते हैं। उनका परिचय दिया जाता है। लहंगे में दुल्हन स्लो मोशन में घूमती हुई दिखाई देती है। दूल्हे के पीछे सजे हुए सफेद घो़ड़ें दिखाई देते हैं।
एक मिनट का वीडियो फैमिली के क्लोजअप के साथ खत्म होता है। गाना आखिर तक चलता रहता है। फिर शादी की तारीख और स्थान बताया जाता है। कई ब़़डी हस्तियां शामिल होंगी इस शादी में बॉलीवुड और पॉलिटिक्स की कई ब़़डी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। ब्राह्मणी और राजीव की पिछले महीने ही धूमधाम से सगाई हुई है। ये हैं जनार्दन रेड्डी 49 साल के गली जनार्दन रेड्डी कभी कर्नाटक की सबसे दमदार शख्सियतों में शुमार थे। वे अवैध खनन के मामले में तीन साल की जेल भी काट चुके हैं। वह पिछले साल ही बेल पर रिहा हुए हैं। जनार्दन और उनके बुजुर्ग भाई जी. करणाकरन रेड्डी येदियुरप्पा सरकार में मंत्री रहे। बाद में जनार्दन को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया था।
पढ़ें- रिंग सेरेमनी के बाद खुला लड़की का राज, सुनकर दंग रह गया मंगेतर