Move to Jagran APP

दूसरे से प्यार करते देख किन्नर ने हमला कर घायल किया प्रेमी को

पुलिस ने अपने प्रेमी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में आज एक किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। किन्नर ने अपने प्रेमी को दूसरी लड़की के साथ प्रेम करते रंगे हाथ पकड़ लिया था। यह देख उसे बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने अपने प्रेमी पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बाद में किन्नर ने अपने घायल प्रेमी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन पुलिस क

By Edited By: Published: Fri, 26 Sep 2014 10:23 PM (IST)Updated: Fri, 26 Sep 2014 10:23 PM (IST)
दूसरे से प्यार करते देख किन्नर ने हमला कर घायल किया प्रेमी को

मुंबई। पुलिस ने अपने प्रेमी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में आज एक किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। किन्नर ने अपने प्रेमी को दूसरी लड़की के साथ प्रेम करते रंगे हाथ पकड़ लिया था। यह देख उसे बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने अपने प्रेमी पर हमला कर उसे घायल कर दिया।

loksabha election banner

बाद में किन्नर ने अपने घायल प्रेमी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए एक नई कहानी गढ़ दी। उसका कहना था कि टहलने के दौरान दो- चार अज्ञात लोगों ने उसपर हमला कर और उससे कीमती सामान छीन कर भाग गए।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित का नाम विक्की रेड्डी है और वह आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। वह सपना नायडू नाम के किन्नर के साथ लिविंग रिलेशन के तहत साथ रह रहा था। विक्की आमतौर पर आंध्र प्रदेश में ही रहता है और कभी कभार मुंबई आता है।

दस दिनों पहले वह आंध्र से मुंबई आया था। वह मलवानी में सपना के साथ रह रहा था। एक दिन पूर्व सपना किसी काम से घर से बाहर गई थी उसी समय विक्की ने एक अन्य लड़की को घर में बुलाया और उसके साथ सेक्स किया। इसी दौरान सपना वहां पहुंच गई और उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

सपना को यह देख बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने घर में रखे तलवार से विक्की पर हमला कर दिया। इसी दौरान दूसरी लड़की वहां से भाग गई। अस्पताल वालों को कुछ शक होने पर उसने पुलिस को यह जानकारी दी कि उसके यहां एक घायल व्यक्ति आया है जिसके शरीर पर कई घाव लगे हुए हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो उसे सपना के घर में खून के धब्बे मिले। काफी पूछताछ करने पर असलियत सामने आ ही गई।

पढ़ें: समाज में किन्नर अभी भी अछूत: सुप्रीम कोटर्

पढ़ें: नेग लेने एनडी तिवारी के घर पहुंचे किन्नर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.