Move to Jagran APP

घर में घुसकर महिला से पति की लोकेशन पूछी और फिर किया गंदा काम

महिला को घर में अकेला देखकर गांव के एक युवक ने उससे दुष्कर्म किया। बाद में वह महिला को धमकी देकर फरार हो गया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 29 Jul 2016 06:39 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jul 2016 08:27 AM (IST)
घर में घुसकर महिला से पति की लोकेशन पूछी और फिर किया गंदा काम

जेएनएन, तरनतारन। कस्बा सरहाली में जवान महिला को देख युवक उसके घर में घुस गया। युवक ने घर में घुसते ही पूछा कि उसका पति कहां है। महिला ने कहा कि वह तो काम पर गए हैैं अभी लौटे नहीं हैैं। इसके बाद युवक महिला से छेड़छाड़ करने लगा और फिर उससे दुष्कर्म कर फरार हो गया।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि युवक उसके घर में आया और पूछने लगा कि उसके पति कहां हैं। उसे उनसे मिलना है। इस पर महिला ने कहा कि वह तो उसे नहीं जानती वह क्यों बताए। इस पर युवक ने कहा कि कुछ काम था। महिला ने कहा कि अभी वह काम से लौटे नहीं हैं, जब वह आ जाएंगे तब आ जाना। इसके बाद युवक ने अचानक महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला को लगा शायद उसने अनजाने में हाथ पकड़ लिया होगा। इससे हले कि महिला कुछ समझ पाती उसने उसे गले लगाना शुरू कर दिया।

पढ़ेंः अॉटो में बैठाता था सिर्फ महिला सवारी, जानिए- फिर क्या करता था

महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया। महिला चिल्लाने की कोशिश करती रही, लेकिन वह नहीं माना। युवक ने उससे दुष्कर्म किया। महिला का विवाह चार साल पूर्व हुआ था। घटना बुधवार रात लगभग 9.15 बजे की है। आरोपी युवक की पहचान करनदीप सिंह उर्फ प्रीत पुत्र लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। दुष्कर्म करने के बाद युवक महिला को जान से मारने की धमकियां देते हुए फरार हो गया। बाद में, महिला ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। मां-बेटी पुलिस के पास गए और शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें : रोहतक गैंग रेप : होटलकर्मियों ने किए खुलासे, युवक ने यौनवर्द्धक दवाएं व शराब भी मंगाई

एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा के आदेश पर डीएसपी सब-डिवीजन पट्टी दविंदर सिंह संधू ने महिला सब-इंस्पेक्टर नरिंदर को जांच सौंपी। जांच के बाद वीरवार रात थाना सरहाली मे युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। युवक फिलहाल फरार है।

पढ़ें : फेसबुक से हत्यारे की तलाश, दुष्कर्म के बाद प्राइवेट पार्ट में चाकू घुसा व करंट लगाकर मारा था


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.