इंडिया गेट के आसपास चलाया स्वच्छता अभियान
नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करते हुए दिल्ली स्थित संस्था दीप ने दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में नई दिल्ली महानगरपालिका ने दीप का सहयोग किया। दीप के स्वयंसेवकों ने इंडिया गेट के आसपास के रेहडी-पटरी वालों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए लोग
नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग करते हुए दिल्ली स्थित संस्था दीप ने दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया। इस कार्यक्रम में नई दिल्ली महानगरपालिका ने दीप का सहयोग किया। दीप के स्वयंसेवकों ने इंडिया गेट के आसपास के रेहडी-पटरी वालों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए लोगों को कूड़ा कूड़ेदान में डालने को प्रेरित किया।
अवकाश के दिन इंडिया गेट के आसपास आने वाले सैलानियों को भी दीप के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता का महत्व समझाया तथा उन्हें कूड़ा कूड़ेदान में ही डलाने को प्रेरित किया। दीप बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य जागरुकता एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्यरत है।